: शहडोल में ट्रक ने 8 गायों को कुचला, मौत: तीन गया गर्भवती थीं, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर
MP Shahdol Truck crushes 8 cows death: एमपी के शहडोल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक चालक ने सड़क किनारे बैठे 8 मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में सभी मवेशियों की मौत हो गई। इनमें तीन गर्भवती गायें भी शामिल हैं।
घटना बुढ़ार थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर लालापुर के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक पूरी तरह नशे में था। वह वाहन को बेकाबू होकर चला रहा था। उसने रास्ते में बैठे मवेशियों को एक-एक कर कुचल दिया।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे गौ सेवकों ने मिनी ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हाईवे किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे किनारे बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। इससे ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी।
थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस तलाश कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन