: सुहागरात से पहले दूल्हा पहुंचा हवालात: MP में शादी के पहले दिन ही उठा ले गई पुलिस, 3 साल तक लड़की से किया रेप
रीवा। प्रेमिका को धोखा देकर प्रेमी किसी दूसरी लड़की से शादी रचा रहा था. इस बात की जानकारी जब प्रेमिका को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. प्रेमिका तत्काल महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराई. शादी के दूसरे ही दिन पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां से उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.
दरअसल, 20 वर्षीय युवती के साथ आरोपी राजकुमार साकेत निवासी सुरसा थाना रायपुर कर्चुलियान का प्रेम प्रसंग चलता था. आरोपी शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार रेप करता रहा. वह युवती को रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में लेकर आता था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. बाद में उसने प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी कर ली. वह दूल्हा बनकर दुल्हन लेने गया था. युवक अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ सात फेरे ले रहा था, लेकिन इस बात की भनक उसकी प्रेमिका को लग गई. प्रेमिका अपने प्रेमी की शादी किसी और लडक़ी से होने की बात को सहन नही कर पाई और सीधे थाने पहुच गई. युवती ने युवक की करतूतों को पुलिस के सामने उजागर कर दिया. युवती ने शिकायत थाने में दर्ज कराई. जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया. इधर, आरोपी गगहरा गांव से दुल्हन को लेकर अपने घर वापस लौटकर आ गया. यहां उसके घर पहुंचते ही पुलिस पहुंच गई, जिसने दुल्हे राजा को हिरासत में ले लिया. इसके बाद न्यायालय में पेश कर दूल्हे को जेल भेज दिया गया. (Girl taught a lesson to boyfriend) (Bridegroom reached jail in rape) read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन