: डिंडौरी में 2 बच्चों की मां ने खाया जहर: रात में परिवार के साथ खाना खाकर सो रहे थे, सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक युवती अपने पति और बच्चे के साथ खाना खाकर सो गई थी। सुबह जब महिला की अचानक तबीयत खराब होने लगी, तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही परिवार में मातम छा गया है। महिला किस कारण से जहर का सेवन की है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है। ये है पूरी घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार सीता पति उमाशंकर पंद्रो ग्राम मोहती के दीवान टोला की निवासी है। सीता बजाग थाना क्षेत्र के ग्राम ढोंढ गांव की रहने वाली थी, जिनकी शादी 8 से 9 साल पहले सामाजिक रीति रिवाज के साथ ग्राम मोहती निवासी उमाशंकर पंद्रो के साथ हुई थी। इनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा का नाम शिवभगत पन्द्रों 5 वर्ष और छोटा बेटा का नाम देवेंद्र पंद्रो 3 वर्ष है। जानकारी के अनुसार 2 जनवरी 2024 की रात में सभी खाना खाके सो गए थे। 3 जनवरी को सुबह लगभग 4 बजे के आस-पास युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। 4 जनवरी को दोपहर महिला की मौत हो गई है। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन