Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

शहडोल में बेटे ने मां को तलवार से काट डाला : बोला- मां ने पत्नी को भड़काया, इसलिए मार डाला, खून सनी तलवार लेकर पहुंचा थाने

एमपी के शहडोल जिले के धनपुरी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही मां की तलवार से काटकर हत्या कर दी। वारदात घर के आंगन में अंजाम दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना सोमवार दोपहर धनपुरी के कछियान टोला की है। मृतका मुन्नी बाई आंगन में घरेलू काम कर रही थीं, तभी उनका बेटा मोहन लोधी हाथ में तलवार लेकर वहां पहुंचा। आरोपी ने मां की गर्दन पर लगातार तीन ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

खून से लथपथ तलवार लेकर थाने पहुंचा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी मोहन लोधी खून से सनी तलवार लेकर बाइक से सीधे धनपुरी थाने पहुंच गया। थाने में उसने पुलिस से कहा, “मेरी मां रोज मेरी पत्नी को भड़काती थी, इसलिए मैंने उसे मार दिया।” इस बयान से पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे घटनास्थल लेकर पहुंची। आंगन में मां का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त तलवार जब्त कर ली। एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टीआई का बयान: पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बेटे को शक था कि उसकी मां उसकी पत्नी को भड़काती है, जिससे दंपती में झगड़े होते थे।

कुछ दिन पहले भी मां-बेटे के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार को फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर हत्या कर दी।

पड़ोसियों ने बताया- व्यवहार हो गया था अजीब

पड़ोसियों के अनुसार आरोपी मोहन लोधी का व्यवहार बीते कुछ समय से असामान्य हो गया था। वह अक्सर गुस्से में रहता था और घर में तनाव का माहौल बना रहता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन