Logo
Breaking News Exclusive
68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ?

नक्सल ऑपरेशन से लौट रही पुलिस वैन कंटेनर से टकराई : 4 जवानों की मौके पर मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने पुलिस की गाड़ी को आमने-सामने टक्कर मार दी। हादसे में चार पुलिसवालों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट करके दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल ले जाया गया। टीम में शामिल डॉग सुरक्षित है।

दरअसल, मुरैना ज़िले से बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में ड्यूटी पर थे। पुलिसवालों ने एक एंटी-नक्सल ऑपरेशन में हिस्सा लिया था। वे BD-DS गाड़ी (नंबर MP 03 A 4883) से मुरैना लौट रहे थे।

डॉग मास्टर समेत चार पुलिसवालों की जान चली गई

इसी बीच, नेशनल हाईवे पर बांदरी के पास झिंझनी घाटी में पुलिस की गाड़ी सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि डॉग मास्टर समेत चार पुलिसवालों की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, NH-44 पर अंडरपास का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। इस वजह से बांदरी के पास हाईवे पर ट्रैफिक वन-वे हो गया है। इस वजह से आमने-सामने की टक्कर हो गई। अंतिम संस्कार भिंड में ही होगा। शवों को रात तक सागर से पहले मुरैना लाया जाएगा।

तीन पुलिसकर्मी भिंड, एक मुरैना का था

1. आरक्षक प्रद्युम्न दीक्षित, फूफ, भिंड

2. अनिल कौरव, टेकोन गांव, भिंड

3. विनोद शर्मा, पुलिस लाइन, भिंड

4. परिमल सिंह तोमर, नखती अंबाह, मुरैना

जेसीबी से बॉडी काटकर निकाले शव

कंटेनर और पुलिस वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर और जवान गाड़ी के अंदर ही फंस गए। पुलिस वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जेसीबी की मदद से वाहन काटकर शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों का पंचनामा बनाकर बांदरी अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान जवान प्रद्युमन दीक्षित, अमन कौरव और ड्राइवर परमलाल तोमर (तीनों मुरैना निवासी) के रूप में हुई है। वहीं, चौथे मृतक डॉग मास्टर विनोद शर्मा भिंड के निवासी थे। हादसे में आरक्षक राजीव चौहान (निवासी मुरैना) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन