पति-पत्नी और बेटी की सड़क हादसे में मौत : JEE परीक्षा देने जा रही छात्रा समेत बाइक सवार परिवार को डंपर ने कुचला, किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 18 वर्षीय बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा रतवाई-बिजौली थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बेहट एसडीओपी मनीष यादव के अनुसार, मृतकों की पहचान 45 वर्षीय किसान चंद्रपाल जाटव, उनकी पत्नी 40 वर्षीय राजश्री जाटव और 18 वर्षीय बेटी अर्पिता जाटव के रूप में हुई है। पूरा परिवार जालौन (उत्तर प्रदेश) का निवासी था।

JEE (Main) परीक्षा देने जा रही थी बेटी अर्पिता
गुरुवार को अर्पिता जाटव का JEE (Main) परीक्षा थी। उसका परीक्षा केंद्र बिजौली स्थित BBM कॉलेज में निर्धारित था। बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए चंद्रपाल अपनी पत्नी के साथ बाइक से निकले थे।
जल्दबाजी में भटके रास्ता, यहीं हुआ हादसा
परिवार ने गिरवाई थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप की बाइक ली थी। परीक्षा की जल्दबाजी में वे रास्ता भटक गए और सेंटर से करीब 100 मीटर आगे निकल गए। कॉलेज का पता पूछने के बाद जैसे ही वे वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

पीछे से आई डंपर की टक्कर, तीनों सड़क पर गिरे
जब बाइक थाने से लगभग 100 मीटर दूर थी, तभी तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही से पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े और डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
खून से सन गया सड़क और बैग में रखे दस्तावेज
हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर दिल दहला देने वाला था। सड़क पर शव और खून फैला हुआ था। मृतकों के बैग में रखे दस्तावेज भी खून से सन गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस भी कुछ देर तक सन्न रह गई।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों शवों को निगरानी में पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
परिवार में अब सिर्फ दो बेटे बचे
बताया गया है कि चंद्रपाल जाटव के परिवार में दो बेटे—सत्यम और बिट्टू भी हैं। हादसे में माता-पिता और बहन की मौत के बाद अब परिवार में सिर्फ दोनों बेटे ही बचे हैं, जो सूचना मिलते ही ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।
डंपर छोड़कर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने खाका से भरा डंपर जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर मुरम (खाका) लेकर जा रहा था।
हादसों के लिए कुख्यात बनती जा रही है यह सड़क
इस रोड पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। कुछ साल पहले पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से 13 महिलाओं सहित कई लोगों की जान गई थी। वहीं हाल ही में बहोड़ापुर इलाके में डंपर पलटने से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन