: अनूपपुर में पिस्टल की नोंक पर लूट की कोशिश: आधी रात को व्यापारी के घर में घुसे बदमाश, लूटेरों से भिड़ गईं पत्नी और बहन, हथियार छोड़ भाग गए
यह मामला रविवार-सोमवार की रात का है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाश अपनी बंदूक छोड़कर भाग गए। किराना व्यवसायी मोहम्मद सफी अहमद के घर में हुई। रात करीब 2 बजे दो बदमाश घर में घुस आए थे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
सीने पर पिस्टल अड़ा दी और मांगने लगे चाबी
मोहम्मद शफी के पुत्र मोहम्मद उमर ने बताया कि मेरे पिता शादी के मामले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर मैं और मेरी पत्नी और बहन घर में सो रहे थे। रात करीब 1:45 बजे दो बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने मेरे सीने पर पिस्टल अड़ा दी। दोनों पिताजी के कमरे की चाबी मांगने लगे। मैं उन्हें चाबी देने के लिए आगे बढ़ा और मौका पाते ही लुटेरे पर हमला कर दिया।
पत्नी और बहन ने दिखाई साहस
पत्नी और बहन को आवाज कर बाहर भगाने के लिए बोला। इसके बाद पत्नी मेरे पास आई। उसने भी बदमाश को धक्का दिया। इसके बाद हम दोनों घर से बाहर भाग गए। इसकी सूचना पड़ोस के लोगों को दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। तब तक लुटेरे पीछे के रास्ते घर से भाग चुके थे।
आरोपियों का पिस्टल और जूता छूटा
थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लुटेरे पिस्टल और जूते घटनास्थल पर छोड़कर भाग गए। घटना के बाद नगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन