: खून की साजिश पानी-पानी: MP में प्रधान आरक्षक का कत्ल कर इस जंगल में दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव
छिंदवाड़ा। चांद पुलिस थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विजय बघेल की हत्या कर शव को सिवनी के बम्होड़ी जंगल में दफना दिया गया, जिसके बाद चौरई पुलिस ने बुल्डोजर से खुदवाकर शव को निकलवाया है. मृतक प्रधान आरक्षक मूलत: सिवनी के जैतपुर गांव का रहने वाला था, जिसकी पदस्थापना करीब 15-20 दिन पहले छिंदवाड़ा पुलिस लाइन से चांद थाने में की गई थी.
20 सितंबर से लापता था हवलदार
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले 20 सितंबर को प्रधान आरक्षक विजय बघेल के लापता होने की सूचना पर छानबीन शुरू की गई, संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि चौरई में प्रधान आरक्षक की हत्या कर शव को सिवनी के बरघाट बम्होड़ी के जंगल में दफनाया गया है. इसके बाद 23 सितंबर गुरुवार सुबह आरोपित को साथ लेकर चौरई पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कर शव निकाला है.
पैसे के लेन-देन में परिचितों ने की हत्या
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या में शामिल आरोपी राहुल नेमा सिवनी के बारा पत्थर क्षेत्र का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि मृतक ASI और आरोपी एक दूसरे से पहले से परिचित थे.
हत्या का कारण फिलहाल पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक प्रधान आरक्षक का शव बरामद कर लिया गया है और 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
राजेंद्रग्राम में बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, 1 की मौत : डिंडोरी का रहने वाला था, दोस्त गंभीर; रिश्तेदारी से लौटते समय लखौरा के पास हुआ हादसा
अमरकंटक में 22 साल के युवक ने लगाई फांसी : घर की छत में पाइप से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में तनाव की आशंका, युवती को साथ सूरत ले जाना चाहता था
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन