: MP में जालिमों ने किसान की काटी उंगलियां: फिर पत्थर से फोड़ डाला सिर, बेटे को पहले ही मार चुके, केस वापस लेने का दबाव
MP CG Times / Thu, Jun 27, 2024
Guna Farmer Attacked Murder Accused Threatened Victim: गुना में हमलावरों ने पत्थर मारकर किसान का सिर फोड़ दिया। इसके बाद उसके बाएं हाथ की तीन उंगलियां काट दीं। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 12 बजे की है। होश में आने के बाद किसान सुबह 3 बजे घर पहुंचा। परिजन उसे अस्पताल ले गए। साथ ही इस घटना को लेकर थाने में मामला भी दर्ज कराया गया।
Guna Farmer Attacked Murder Accused Threatened Victim: हमलावर पीड़ित किसान के ही गांव के हैं। आरोप है कि 7 साल पहले उन्होंने किसान के बेटे की हत्या की थी। इसकी वजह उसके परिवार की एक बेटी से प्रेम प्रसंग था। निचली अदालत ने आरोपियों को बरी कर दिया था। अब मामला हाईकोर्ट में है। बताया जा रहा है कि आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। घायल हालत में घर पहुंचा किसान, पत्नी और बेटा ले गए अस्पताल Guna Farmer Attacked Murder Accused Threatened Victim: धनन खेड़ी निवासी किसान निरंजन धाकड़ (45) गुना शहर की नजूल कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात वह खाना खाने के लिए होटल जा रहे थे। कुछ शराब भी पी रखी थी। किसी ने रेलवे लाइन के पीछे से उन पर पत्थर फेंका, जो उनके सिर पर कान के ऊपर लगा। Guna Farmer Attacked Murder Accused Threatened Victim: जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो राजू धाकड़ निवासी धनन खेड़ी, डालचंद धाकड़ निवासी शेखपुर व एक अन्य व्यक्ति खड़े थे। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। निरंजन के मुताबिक जब उन्हें होश आया तो उनके बाएं हाथ की तीन उंगलियां गायब थीं। सिर से खून बह रहा था। Guna Farmer Attacked Murder Accused Threatened Victim: इसी हालत में वह घर पहुंचे। उनके बेटे राहुल धाकड़ व पत्नी कोमल बाई उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। उनके हाथ का ऑपरेशन हुआ। आरोपी उनसे समझौता करने को कह रहे थे निरंजन के मुताबिक आरोपी पक्ष ने उनके बेटे की हत्या की है। Guna Farmer Attacked Murder Accused Threatened Victim: वे उनसे समझौता करने को कह रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पैसे दिए थे, इसीलिए निचली अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। निरंजन का कहना है कि केस लड़ने में उन पर काफी कर्ज हो गया। वह गांव की अपनी जमीन बेचकर गुना शहर में रहने आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन