: डिंडोरी में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट: शरीर पर जख्म के निशान, कपड़े फटे, जान से मारने की धमकी, दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज
दुकान के पास पोस्टर लगाया तो जान से खत्म कर देंगे
अरुण कुमार तेकाम ने बताया कि करीब 11 बजे मैं अपनी किराना दुकान में था। दुकान के पास दिवाल में ओमकार मरकाम का चुनाव चिन्ह वाला पोस्टर लगाकर चले गये थे, फिर जब मैं दुकान में था तो रवि कुमार और अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, अरूण मरावी, जितेन्द्र कुमार दुकान के पास आकर ओमकार मरकाम का पोस्टर दुकान में क्यों लगाया है। बोल कर गंदी- गंदी गालिया दी।
डिंडोरी में सरपंच-सचिव का करप्शन लीला: बोल्डर चेकडैम में मजदूरों से कराया काम, परिवहन के नाम पर सप्लायर को किया लाखों का फर्जी भुगतान
मना करने पर मेरे साथ झूमाझटकी कर मारपीट किया गया। उसके बाद दोनों लोग बोल रहे थे कि आज के बाद दुकान के पास पोस्टर लगाया तो जान से खत्म कर देंगे। मारपीट से गले, सीने, दाहिने हाथ में चोट है। महेश तेकाम को बांये हाथ की कोहनी, गर्दन में चोट है।
डिंडोरी और शाहपुरा विधानसभा में 5 लाख वोटर चुनेंगे विधायक: 17 नवंबर को EVM में कैद होगा प्रत्याशियों का भविष्य, जनता रिपीट करेगी MLA या नए नेता की होगी ताजपोशी
दो गुटों में विवाद
अशोक कुमार ने बताया कि मैं अपने साथी रविकुमार, अरूण मरावी, दरवारी मरावी, जितेन्द्र परस्ते सभी निवासी बीजापुरी के साथ अधिग्रहित गाड़ी तवेरा में बैठकर रूदेश परस्ते का चुनाव प्रसार प्रचार करने समनापुर आ रहे थे। गाड़ी को ड्राइवर इंद्रकुमार मानिकपुर वाला चला रहा था।
जैसे ही ग्राम बीजापुरी तिराहे से निकल कर आगे बढे़ तभी गांव के अरूण तेकाम और महेश तेकाम, कुलदीप तेकाम, प्रदीप तेकाम, अमूल उद्दे और रजनी बाई सभी लोग एक एक करके आये और हम लोगों को चुनाव प्रचार करने से मना करने लगे। तभी हम लोग बोले कि हमें चुनाव प्रचार करने से नहीं रोक सकते हो।
अगली बार चुनाव प्रसार करने आये तो जान से मारकर गाड़ी जला देंगे
इतने में सभी लोग गालियां देते हुए मुझे और रविकुमार को थप्पड़ मारने लगे और झूमाझटकी करने लगे। जिससे बायें हाथ की गदूली, दाहिने पैर की पवली में चोट लगी है। रविकुमार के बाये पैर में अंदरूनी चोट लगकर दर्द होना बताया है। आरोप है कि अरूण तेकाम और उनके साथी बोल रहे थे कि इस बार तो बच गये अगली बार चुनाव प्रसार करने आये तो तुम को जान से मारकर गाड़ी जला देंगे।
दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग समनापुर थाना पहुंचे थे, जहां पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन