: BF के साथ बेटी को पिता ने पकड़ा: प्रेमी के साथ संदिग्ध हालत में देखा, गुस्से में डैम में दे दिया धक्का, हत्यारा गिरफ्तार
Father killed his daughter in Katni: मध्य प्रदेश के कटनी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां बेटी को प्रेमी के साथ संदिग्ध हालत में देखकर पिता ने उसे डैम में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना कुछ दिन पुरानी है. मामले की जानकारी देते हुए एसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि कटनी जिले के माधव नगर थाना अंतर्गत थरका बांध में एक नाबालिग का शव मिला था, जिसकी पहचान पहाड़ी निवासी संजय उपाध्याय की बेटी के रूप में हुई. मामला संदिग्ध लग रहा था. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गांव के लोगों ने भी हत्या की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी. जांच के दौरान लड़की के पिता को शक हुआ और जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि 9 और 10 सितंबर की रात उसने अपनी बेटी को उसके प्रेमी अमन सेन के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद उसने बेटी की हत्या की साजिश रची और उसे उसकी मौसी के घर छोड़ने के नाम पर ले गया और थरका बांध पर धक्का दे दिया. जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी संजय उपाध्याय के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. नाबालिग के प्रेमी अमन सेन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन