Logo
Breaking News Exclusive
क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया

: डिंडोरी में शराब ठेकेदार गली-गली बिकवा रहा अवैध शराब: किराना-पान दुकान बनी 'मदिरापान', ओवर रेटिंग भी चरम पर, कहीं जिम्मेदारों से सांठगांठ तो नहीं

गणेश मरावी,डिंडोरी। मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में अवैध शराब की बिक्री और ओवर रेटिंग चरम पर है. शराब प्रेमियों से लूट मची हुई है. आबकारी विभाग और ठेकेदार सांठगांठ कर काला कारोबार चला रहे हैं. शराब दुकान ठेकेदारों की मनमानी पूरी तरह आबकारी विभाग पर हावी है. नियमों को दरकिनार कर ठेकेदार अपना नियम चला रहे हैं. अधिकारियों को भी इसकी जानकारी रहती है, लेकिन वो कुछ भी कार्रवाई नहीं करते हैं. ग्राहकों की जेब से मोटी रकम निकलकर ठेकेदार की जेब में पहुंच रही है. आबकारी विभाग के अफसर कुंभकर्णीय नींद है. जनता पस्त है और अधिकारी-ठेकेदार मस्त हैं. किराना-पान दुकानों में बिक रही शराब दरअसल डिंडोरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की ब्रिकी जोरों से चल रही है. शराब ठेकेदार रोजाना बाइक और कार के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब की सप्लाई करवा रहा है. ग्रामीण अंचलों में संचालित किराना दुकान, पान दुकान में देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री कराई जा रही है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी कोई एक्शन नहीं लेते हैं. गांव-गांव शराब की सप्लाई मजे की बात यह है कि समनापुर थाना से महज एक डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर डिंडोरी मुख्य मार्ग के किनारे पेट्रोल पंप के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित है. जहां देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान में लगाए गए बोर्ड में लाइसेंसी अनिल जायसवाल का नाम है. जहां से रोजाना ठेकेदार के गुर्गे भारी मात्रा में गांव-गांव अवैध शराब की सप्लाई करवा रहे हैं जिसकी बानगी सुबह-शाम बाइक और चार पहिया वाहनों में परिवहन करते देखने को मिलती है. भतीजे ने किया चाचा का कत्ल: मामूली विवाद में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार पुलिस-आबकारी नहीं करती कोई कार्रवाई समनापुर थाना क्षेत्र के आने वाले ग्रामीण अंचलों में ठेकेदार के गुर्गे प्रतिदिन अंग्रेजी शराब की खेप पहुंचा रहे हैं. रोज समनापुर मुख्य मार्ग से होकर बाइक और चार पहिया वाहनों से परिवहन किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करती है. अब देखना यह होगा कि इस पर क्या कुछ कार्रवाई की जाती है या फिर यूं ही अवैध शराब की बिक्री और ओवर रेटिंग बदस्तूर जारी रहेगी ? ‘जेब’ पर छूरी मार रहा ठेकेदार ! राजेंद्रग्राम में नहीं थम रही शराब की ओवर रेटिंग, शॉप में न बिल न रेट लिस्ट, खाक छान रहे अधिकारी, कलेक्टर साहब सांठगांठ में चल रहा काला कारोबार ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन