: छत्तीसगढ़ में कार ने गाय के बछड़े को कुचला, VIDEO: रुकने की बजाय भागा ड्राइवर, बाद माफी मांगकर किया अंतिम संस्कार
मोड़ पर गाय के साथ बैठा था बछड़ा
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम अशोक नगर के रघु विहार कॉलोनी में एक गाय और उसका बछड़ा सड़क किनारे बैठे थे। तभी कॉलोनी में तेज रफ्तार से एक सफेद रंग की कार आई। चालक ने बछड़े को मोड़ पर बैठे देखा, लेकिन रुकने की बजाय उसने कार बछड़े के ऊपर चढ़ा दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
बछड़ा कुछ देर तक दर्द से तड़पता रहा। फिर वहीं उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने गौ-सेवकों को बुलाया। उधर, घटना के बाद कार चालक अपने परिजनों के साथ मौके पर लौटा और बछड़े का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ढाबे पर SSP ने मांगी शराब: ऑर्डर परोसते ही पुलिस ने मार दिया छापा, लंबे समय से ढाबों-कैफे पर शराब बेचने की मिल रही थी शिकायत
किसान पर मवेशियों पर हमला करने का आरोप
उधर, कोनी क्षेत्र के ग्राम निरतू में एक किसान ने फसल को नुकसान पहुंचाने वाले मवेशियों के पैर काट दिए। इसकी जानकारी होने पर गौ-सेवक वहां पहुंचे और मवेशियों का उपचार कराया। गौ-सेवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गौ-सेवक सचिन पुरोहित ने बताया कि मवेशियों के पैर काटे जाने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। वह अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे। वहां एक मवेशी घायल अवस्था में मिला। कई मवेशी लंगड़ा रहे थे और कई घायल थे। उनका उपचार कराया गया।
CGPSC-2023 मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित: इंटरव्यू के लिए 703 अभ्यर्थी चयनित, एक दिन पहले होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
उन्होंने बताया कि आधा दर्जन से अधिक मवेशियों पर हमला किया गया है। उन्होंने गांव के लोगों से जानकारी की। तब पता चला कि मवेशी गांव में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी किसान ने मवेशियों पर हमला किया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन