: पानी लेकर घर जा रही नाबालिग से बलात्कार: आरोपी बोला- किसी को बताएगी तो मारकर नदी में फेंक दूंगा, कोर्ट ने सुनाई 20 साल कारावास की सजा
गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में हैवान ने हैंडपंप से पानी लेकर घर जा रही नाबालिग को जबरदस्ती पकड़ा और घर ले जाकर बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिक द्वारा किसी को बताने को लेकर जान से मारकर नदी में फेंक देने की धमकी दी थी।
परिजनों ने घटना की शिकायत शहपुरा थाना में की थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरूध्द मामला पंजीबध्द कर विवेचना किया। जहां से आरोपी को न्यायालय ने 20 वर्ष की सजा सुनाई है। ये है पूरा मामला शहपुरा थाना क्षेत्र के रत्तू उर्फ रतन सिंह परस्ते ने गांव के ही नाबालिग से रेप किया। पीड़िता ने बताया कि 18 जनवरी 2022 को शाम करीब 6 बजे नल से पानी लेकर अपने घर मेन रोड से लौट रही थी। उस समय गांव का रतन सिंह परस्ते अपने घर के सामने खडा था। मार कर नदी में फेंक दूंगा वहीं से अपने घर पानी लेकर जा रही थी, तभी रतन सिंह पकड़ लिया था। इस समय मैं चिल्लाई थी, लेकिन वहां पर कोई नहीं था, रतन सिंह मेरा हाथ पकड़ा और जबरदस्ती अपने घर ले जाकर बलात्कार किया। बोला कि यदि किसी को बताएगी तो तुझे जान से मारकर नदी में फेंक दूंगा। फिर किया बलात्कार पीड़िता ने बताया कि 31 जनवरी 2022 को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से पशु के लिए पानी लेने बर्तन रखकर पास की कसा नदी जा रही थी। जैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैडम के घर के सामने पहुंची तो गांव का रतन सिंह परस्ते मुझे जबरदस्ती पकडकर मैडम के घर ले गया। दरवाजा बंद कर रेप किया जहां पर उस वक्त कोई नहीं था। घर का दरवाजा खुला था। उस समय भी बहुत चिल्लाई थी, फिर भी मुझे नहीं छोडा। घर के अंदर ले जाकर घर का दरवाजा अंदर से बंद करके जबरदस्ती गलतकाम (बलात्कार) किया था। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन