: इश्क में LOVER का खूनी खेल: BF ने GF को दी खौफनाक मौत, कंकाल में बदल गई लाश, जानिए कितने कातिल गिरफ्तार ?
Lover and two accomplices arrested for murder of girlfriend in Raisen: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बेगमगंज पुलिस ने अंधे कत्ल का बड़ा खुलासा किया है. मामले में 3 हत्यारों को गिरफ्तार किया है. इस वारदात को कोई और नहीं, बल्कि प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था, जिसका पर्दाफाश हो गया है.
दरअसल, बेगमगंज तहसील के अंतर्गत करहौला में मोतीराम के खेत में 1 मई की रात को एक नर कंकाल मिलने की पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद थाना प्रभारी राजपाल जादौन दल बल के साथ पहुंचे. मामले की जांच शुरू की. 1 ट्रक, 1 कार और 3 लाशें: MP के पुलिस परिवार के 3 लोगों की CG में डेथ, SI की पत्नी, बेटा और पिता की मौत, 3 घायल कंकाल के पास पुलिस को एक मोबाइल मिला था. मोबाइल तो जला हुआ था, लेकिन सिम सुरक्षित थी. इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची. फिर क्या था खूनी खेल का परत दर परत कहानी सामने आती गई. एक तरफा प्यार ने ले ली जान: MP में युवक ने गोली मारकर की युवती की हत्या, हो चुकी थी सगाई पुलिस ने बताया कि सागर जिले के निवासी आरोपी पुष्पेंद्र दांगी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार कर साक्ष्य मिटाने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी. एसपी विकास कुमार शाहवाल के निर्देश पर मामले की तफ्तीश की गई. अनूपपुर में बुझ गया घर का चिराग: बारिश के चलते ढही दीवार, दबने से डेढ़ साल के इकलौते बेटे की मौत, घर में पसरा मातम बेगमगंज एसडीओपी ने एक टीम गठित कर जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें प्रेमिका के प्रेमी आरोपी पुष्पेंद्र दांगी ने मामा रंजीत दांगी और चचेरे भाई नरेंद्र के साथ मिलकर हत्या की. पुलिस ने बताया कि प्रेमी ने 22 वर्षीय युवती काजल अहिरवार की हत्या की. उसे जला दिया गया था. वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको रायसेन जेल भेज दिया गया है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन