: IND vs NZ: धोनी के सामने उनका शागिर्द भारत पर पड़ा भारी, हार्दिक के अरमानों पर फिर गया पानी
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड ने रांची टी20 में भारत को 21 रन से हराया
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कमाल की गेंदबाजी की
उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ ही 1 ओवर मेडन फेंका
नई दिल्ली. फॉर्मेट बदलते ही भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड टीम का खेल भी बदल गया. रांची टी20 में वो खेल के हर डिपार्टमेंट में टीम इंडिया पर बीस साबित हुई. नतीजा 3 टी20 की सीरीज का पहला मुकाबला कीवी टीम की झोली में आया. मैच से एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने जीत की रणनीति तैयार कर ली थी. उसने ऐलान किया था कि उसने महेंद्र सिंह धोनी से जो सीखा है, वो इस मैच में आजमाएगा. मैच के दौरान ऐसा ही हुआ और इस दौरे पर न्यूजीलैंड को पहली जीत मिली.
धोनी का यह शागिर्द कोई और नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के टी20 कप्तान मिचेल सैंटनर हैं. उन्होंने रांची में हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया के अरमानों पर पानी फेर दिया.
इस मैच से पहले ही मिचेल सैंटनर ने कहा था कि मैंने चेन्नई सुपर किंग्स में रहते महेंद्र सिंह धोनी को करीब से देखा और समझा है. वो कैसे कप्तानी करते हैं. मैदान पर दबाव में भी शांत रहते हैं. मैं भी कुछ-कुछ वैसा ही हूं और उनसे इन सालों में जो सीखा है, उसे भारत के लिए टी20 सीरीज में मैदान पर अमल में लाने की कोशिश करूंगा. बता दें कि सैंटनर को हाल ही में न्यूजीलैंड का टी20 कप्तान बनाया गया है. उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने अबतक आयरलैंड, स्कॉटलैंड जैसी टीमों को ही हराया था. अब भारत को शिकस्त दी है.
सैंटनर ने कमाल की गेंदबाजी की
मिचेल सैंटनर ने रांची में न सिर्फ बतौर खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन किया, बल्कि कप्तान के तौर पर भी सटीक फैसले लिए. फिर चाहें गेंदबाजी में परिवर्तन हों या फील्ड सेटिंग. उन्होंने बहुत जल्दी ही रांची के विकेट का मिजाज भांप लिया और जब भारत 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा. तो नई गेंद ही स्पिन गेंदबाज को थमा दी. इसका फायदा यह हुआ कि न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में ही भारत के 3 विकेट गिरा दिए थे. इसमें से एक विकेट खुद सैंटनर तो दूसरा ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने लिया. पूरे मैच में न्यूजीलैंड के स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों पर भारी पड़ते दिखे.
…तो क्या न्यूजीलैंड का मुकाबला सिर्फ एक भारतीय ने किया? हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल
IND vs NZ : क्या केवल अर्शदीप सिंह हैं हार के जिम्मेदार? जानें टीम इंडिया से कहां-कहां हुई चूक
सूर्यकुमार को रन नहीं बनाने दिए
जिस बैटर को टी20 में खामोश रखने का तोड़ किसी टीम के पास नहीं. सैंटनर ने उसी का रास्ता निकाला और सूर्यकुमार यादव के खिलाफ एक ओवर मेंडन फेंका. जबकि सूर्या ने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ राजकोट टी20 में शतक ठोका था. सैंटनर ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 11 रन दिए और दो विकेट लिए. इसमें शुभमन गिल और दीपक हुडा शामिल हैं. उन्होंने शिवम मावी को रन आउट भी किया. यह कमाल उन्होंने धोनी के सामने किया, जो स्टेडियम में बैठकर मैच देख रहे थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, Hardik Pandya, India vs new zealand, Mitchell Santner, Ms dhoni, Team india
FIRST PUBLISHED : January 28, 2023, 07:22 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन