Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: मुंगेली आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी की बू ! कांग्रेसियों ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले-सांठगांठ कर अधिकारियों ने बेरोजगारों को छला, कठघरे में परियोजना ?

MP CG Times / Tue, Feb 27, 2024

नईम खान, मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में कांग्रेसियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर राहुल देव को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम कायदों को दरकिनार कर धांधली की गई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचन्द्र साहू ने लिखित शिकायत में कहा कि आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी हुई है। नियम विरुद्ध की गई भर्ती को रद्द कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। मुंगेली के जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी कलेक्टर से शिकायत की है। क्या है पूरा मामला कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर राहुल देव को लिखित शिकायत और ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में बड़ी गड़बड़ी की गई है। भर्ती में धांधली पर रोक लगाने की मांग की है। ये शिकायत मुंगेली के जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचन्द्र साहू ने मुंगेली परियोजना कार्यालय के अफसरों पर सांठगांठ और पैसों का लेन देन कर नियम विरुद्ध भर्ती करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और जिलेभर के सभी ब्लॉक परियोजना कार्यालयों में एकरूपता के साथ उच्च कार्यालयों से प्राप्त गाइड लाइन के मुताबिक भर्ती करने की मांग की है। क्या है शिकायत पत्र में शिकायत में कहा गया है कि ब्लॉक परियोजना क्र. 01 महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में सरपंच-सचिव से प्रमाणित गरीबी रेखा सर्वे सूची 2011 को मान्य कर 6 अंक प्रदान किया है, जबकि मुंगेली ब्लॉक के ही परियोजना क्रमांक 02 लोरमी और पथरिया ब्लॉक परियोजना कार्यालयों में सक्षम अधिकारी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत) द्वारा जारी किए गए गरीबी रेखा सर्वे सूची-2011 को मान्य कर 06 अंक प्रदान किया जा रहा है। सरपंच -सचिव द्वारा प्रमाणित बीपीएल सर्वे सूची को अमान्य कर दिया जा रहा है। इसके अलावा परियोजना क्रमांक 1 मुंगेली में ही पूर्व की भर्तियों में सरपंच सचिव द्वारा प्रमाणित बीपीएल को अमान्य करार दिया जाता रहा है। पात्र हितग्राहियों को वंचित करने का आरोप शिकायत में यह भी कहा गया है कि परियोजना क्र. 01 मुंगेली द्वारा भर्ती नियम में बदलाव करने से पात्र अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त करने से वंचित हो जा रहे और अपात्र अभ्यर्थी का चयन हो जा रहा है। कांग्रेसियों ने परियोजना क्र. 01 मुंगेली में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए गरीबी रेखा सर्वे सूची-2011 को मान्य करने निर्देशित करने की मांग की है, ताकि पात्र अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त करने से वंचित न हों। जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग जिले के समस्त परियोजना कार्यालय में एक ही नियम और शर्तों के अनुसार भर्ती किए जाने की मांग की है। साथ ही गलत तरीके से की गई नियुक्ति को रद्द कर नए सिरे से नियमानुसार भर्ती करने की मांग की है।इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ी की जांच कराकर दोषी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन