: पुष्पराजगढ़ में कलेक्टर का खिचड़ी प्रेम: फुलवारी केंद्र में बच्चों के लिए बनाई गई थी खिचड़ी, कलेक्टर ने चखा स्वाद, जानिए किसे मिला क्या निर्देश ?
Collector Ashish Vashisht tasted khichdi in Pushprajgarh: अनूपपुर के कलेक्टर इन दिनों ग्राउंड लेवल में तोबड़तोड़ काम कर रहे हैं. ग्रामीण इलाकों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं. इन सबके बीच कलेक्टर आशीष वशिष्ठ पुष्पराजगढ़ पहुंचे. जहां स्वास्थ्य विभाग तथा जन स्वास्थ्य संगठन के द्वारा संचालित गतिविधियों का कलेक्टर द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया. कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ के ग्राम भमरहा में बीएचएनडी सत्र का अवलोकन किया. इस दौरान कलेक्टर का खिचड़ी प्रेम भी देखने को मिला.
अनूपपुर में करप्शन के कितने पन्ने ? पूर्व सरपंच और सचिव ने सरकारी खजाने पर डाला डाका, डकार गए 19 लाख, CEO का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी के आदेश कलेक्टर ने ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के कार्यों, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं बीएचएनडी सत्र के दौरान किए जाने वाले जांच जैसे वजन, तापमान, एचवी, बीपी, शुगर के जांच की गतिविधि देखी एवं आंगनबाड़ी सह ग्राम आरोग्य केन्द्रों में सभी दवाई एवं उपकरण व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए. अनूपपुर में अपर कलेक्टर का चला हंटर: 3 सचिवों समेत 7 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जनप्रतिनिधियों पर केस दर्ज करने के निर्देश, अफसरों से होगी राशि वसूली कलेक्टर ने ग्राम पिचरवाही, दुधमनिया, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी के फर्श मरम्मतीकरण के निर्देश दिए. हेल्थ वेलनेस सेन्टर लेढ़रा और दुधमनिया का जायजा लिया. कलेक्टर ने सीएमएचओ को बीएमओ, सुपरवाईजर तथा एएनएम सहित मैदानी अमले के समन्वय तथा स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन की निगरानी के निर्देश दिए. अनूपपुर में बेटियों की कौन सुने गुहार ? 2 बहनों से 5 लोगों ने की जबरदस्ती रेप की कोशिश, झाड़ियों में फाड़ डाले कपड़े, थाने में आधी-अधूरी रिपोर्ट, किसे बचाने की साजिश ? स्वास्थ्य विभाग एवं जन स्वास्थ्य सहयोग के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे सिकलसेल एनीमिया नियंत्रण अभियान, फुलवारी कार्यक्रम, पीएचएनआई कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया. फुलवारी केन्द्र के गतिविधि तथा सिकलसेल अनीमिया की जांच का जायजा लेते हुए जानकारी ली गई. फुलवारी केन्द्र में पहुंचकर कलेक्टर ने बच्चों के लिए बनाई गई खिचड़ी को चखा तथा फुलवारी केन्द्र में चित्रकारी करने के निर्देश दिए.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन