: Indore News: सीएम शिवराज को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार, शहर से भागने की तैयारी में था
चंद्रशेखर पटेल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहने वाले सेवादल के नेता चंद्रशेखर पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि वह शहर से भागने की तैयारी में थे लेकिन शुक्रवार रात में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।शुक्रवार को इंदौर के सत्य सांई चौराहे पर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने मंच से सीएम को लालची बोला और अपशब्द कहे। यह सुनते ही धरने में मौजूद कांग्रेसी भी घबरा गए। उन्होंने पटेल को तुरंत वहां से भगा दिया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर आया और भाजपा नेताओं ने जमकर आपत्ति दर्ज की। इसके बाद पटेल पर विजय नगर थाने में केस दर्ज हुआ।
शाम को हुआ विरोध प्रदर्शन
भाजपाईयों ने शुक्रवार शाम को ही इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पटेल को देर रात पकड़ लिया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन