Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: यहां अब हैंड पंप की चोरी ? स्कूल के हैंड पंप को चुरा ले गया सरपंच, बच्चों को स्कूल में पानी की किल्लत, नए बिल लगाकर भ्रष्टाचार की तैयारी

MP CG Times / Sun, Dec 26, 2021

संतोष जायसवाल, खड़गवां। गदर फिल्म का सीन तो याद होगा, जिसमें सनी देओल ने पाकिस्तान में अपनी पत्नी और बेटे के लिए तैश में आकर हैंडपंप उखाड़ा था, लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक अनोखा मामला सामने है. यहां एक पुराने हैंडपंप के पाइप और हैंडल की चोरी हो गई है. ये ऐसी वैसी चोरी नहीं है, बल्कि ये करप्शन करने के लिए चोरी की गई है. इस चोरी में सरपंच साहब का बड़ा हाथ हैं, क्योंकि रातो-रात वारदात को अंजाम दिए हैं, ताकि किसी को भनक न लगे, लेकिन एक गलती से इनकी पोल खुल गई. दरअसल, अमका ग्राम पंचायत में नए नलकूप खनन में पुराने हैंड पंप के पाइप और हैंडल को निकालकर नए हैंड पंप में लगा दिया गया है. नए सामग्री खरीदी का बिल लगाकर पैसा आहरण करने की तैयारी की जा चुकी है. विधायक गुलाब कमरो की नेक पहल: MLA और कलेक्टर ने लोगों को किया लाभवन्तित, बांटे वन अधिकार पत्रक, ट्राई साइकिल और बीज किट जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के अनुशंसा पर ग्राम पंचायत अमका के बैगा पारा में मोहल्लेवासियों को साफ पानी मिलने लगे, इस उद्देश्य से हैंड पंप का खनन कराया गया था, जिससे हैंड पंप में ग्राम पंचायत अमका के लोगों को पानी मिल सके, लेकिन यहां सरपंच ने मनमानी करते हुए स्कूल प्रांगण में लगे पुराने हैंड पंप को निकालकर नए हैण्ड पंप में लगा दिया, जिससे स्कूल प्रांगण में बने शौचालय में पानी की दिक्कत होने लगी है. Happy Christmas Day 2021: विधायक गुलाब कमरो ने प्रेम भाईचारे के पर्व क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई  पुराने हैंड पंप का हैंडल और पाइप निकालने के बाद झाड़ियों से ढक दिया गया था. ग्रामीण जब सुबह स्कूल प्रांगण में पहुंचे, तो हैंड पंप गायब था. वहां झाड़ियों से ढक दिया गया था. ग्रामीणों को लगा की हैण्ड पम्प चोरी हो गया है जिस बात की जानकारी सरपंच को दी गई तब पता चला कि हैंड पंप चोरी नहीं, बल्कि सरपंच के ने निकालकर नया बिल बाउचर बनाने का काम किया है. नए बोर में पुराने हैंड पंप का पाइप और हैंडल लगा दिया. पुराने हैंड पंप को बंद कर दिया गया है, जबकि हैंड पंप में पानी पर्याप्त मात्रा में है. ग्रामीणों ने बताया कि जब नया बोर खनन होता है, तो उस बोर में सब समान जैसे पाइप हैंडल नया लगता है, लेकिन हम लोग पहली बार देख रहे हैं कि नए बोर में पुराने हैंड पंप का सामान खोलकर लगाया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्थल से हैंड पंप के सामान खोले गए हैं, वहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 4•50 हजार का कुछ महीनों पहले शौचालय बनाया गया है, जिस शौचालय के पास का हैंड पंप खोल देना समझ से परे है. ऐसे में शौचालय जाने वालों को पानी कैसे मिलेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन