Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

नई बहू की मौत का राज़ खुला : ससुर ने ही की थी हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका था शव, 6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

ससुर ने ही की थी हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका था शव, 6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नवविवाहिता की रहस्यमयी गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक से मिली महिला की लाश ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी थी। जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके ससुर जहल पटेल ने ही की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में जहल पटेल ने बताया कि उसके बेटे भोजराज ने छह महीने पहले कामिनी निषाद (20) से प्रेम विवाह किया था। कामिनी दूसरी जाति की थी, जिसके कारण यह रिश्ता परिवार को पसंद नहीं था। इसी नाराजगी में उसने बहू को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

आरोपी ने पहले कामिनी को कीटनाशक पिलाया, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के ही सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

गायब हुई बहू, महीनों तक ढूंढता रहा पति

कामिनी और भोजराज की शादी जुलाई 2025 में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद सितंबर में कामिनी अचानक लापता हो गई। भोजराज ने कई दिनों तक खुद तलाश की, मगर कुछ पता नहीं लगा। अंततः उसने 7 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

तेज बदबू ने दिलाया सुराग

गुरुवार को घर के सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू फैलने लगी। बदबू इतनी अधिक थी कि आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने टैंक की जांच करवाई, जहां एक महिला का शव मिला। शव काफी हद तक सड़ चुका था, लेकिन पहचान की पुष्टि कामिनी के रूप में हो गई।

ग्रामीणों ने उसी समय कामिनी के ससुर पर संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ का दायरा बढ़ाया।

कड़ाई से पूछताछ में टूटा आरोपी, किया जुर्म कबूल

घरवालों के बयान और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने जहल पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह गोलमोल बातें करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

हत्या की वजह

  • बहू की जाति से नाराजगी

  • बेटे की लव मैरिज को न स्वीकारना

  • परिवार की इज्जत का हवाला देकर बहू को खत्म करने का फैसला।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Tags :

#KavardhaMurderCase #ChhattisgarhNews #CrimeNews #NawvivahitaMurder #SepticTankBody #KavardhaCrime #LoveMarriageCase #BreakingNews #HindiNews

Kavardha Murder Case Chhattisgarh Crime News Newly Married Woman Murder Septic Tank Dead Body Love Marriage Dispute Crime Investigation

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन