MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा? अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

: छत्तीसगढ़ में Hawala Network की इनसाइड स्टोरी: 1200KM के कॉरिडोर से 6 करोड़ 60 लाख की डिलीवरी, जानिए किसकी गाड़ी से तस्करी, किसने भेजा पैसा ?

छत्तीसगढ़ में Hawala Network की इनसाइड स्टोरी: 1200KM के कॉरिडोर से 6 करोड़ 60 लाख की डिलीवरी, जानिए किसकी गाड़ी से तस्करी, किसने भेजा पैसा ?

तारीख: 20 सितंबर

वक्त: सुबह 8 बजे

जगह: दुर्ग, कुम्हारी...छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 500 के नोटों से भरी 2 गाड़ियां निकलीं। दोनों गाड़ियों में 6 करोड़ 60 लाख रुपए बंडलों में लोड थे। डिलीवरी प्वाइंट गुजरात थी। हवाला सिंडिकेट ने हमेशा की तरह 1200 किलोमीटर का सीक्रेट कॉरिडोर बनाया।

रायपुर के कारोबारी की रकम बड़े बिजनेस हब से उठाई गई थी। प्रोफेशनल हवाला सिंडिकेट ने तीन लेयर के सीक्रेट-लॉकर में कैश छुपाया। लॉकर की डिजाइन इतनी जबरदस्त थी कि आसानी से पकड़ पाना मुश्किल था। रकम रायपुर से दुर्ग, भिलाई, नागपुर होते हुए गुजरात भेजी जा रही थी, लेकिन कुम्हारी में पकड़े गए।

सिंडिकेट ने टोल प्लाजा, ग्रामीण बाईपास और एस्कॉर्ट व्हीकल का इस्तेमाल कर पुलिस की नजरों से बचने की पूरी रणनीति बनाई। भरोसेमंद ड्राइवर और सदस्य रकम को सुरक्षित तरीके से डिलीवर करने वाले थे। बताया जा रहा कि सिंडिकेट के पीछे बड़े बिजनेस लॉबी का हाथ होने का शक है।

इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़िए कैसे रायपुर हवाला हब बन रहा, पैसा कहां से आया और कहा जा रहा था, इन पैसों को ले जाने वाला कौन था, किस तरह से पूरा सिंडिकेट काम करता रहा था, आखिर किसकी गाड़ी से गुजरात भेजी जा रही थी रकम ?

अब जानिए पूरी कहानी और कैसे चढ़े पुलिस के हत्थे ?

दरअसल, शनिवार सुबह करीब शंकर नगर से सुबह 7 बजे के करीब संदिग्ध गाड़ियां रायपुर बॉर्डर से दुर्ग में एंट्री ली। दुर्ग क्राइम ब्रांच और कुम्हारी पुलिस को पहले से पता था कि गाड़ियों में बड़ी तादाद में हवाला का पैसा आना वाला है। पुलिस अपने इनपुट के आधार पर गाड़ियों का इंतजार करने लगी।

आरोपी 2 गाड़ियों में NH-53 (पुराना NH-6) मार्ग से दुर्ग और भिलाई होते हुए नागपुर की ओर बढ़ रहे थे। नागपुर से सीधे गुजरात तक पहुंचना सिंडिकेट के लिए सबसे तेज और सेफ रूट माना जाता है। गाड़ियां जैसे ही कुम्हारी टोल प्लाजा पास पहुंची।

पुलिस ने गाड़ी अड़ाकर तस्करों की गाड़ी रोकी

इस दौरान पुलिस ने दोनों तरफ से गाड़ी अड़ाकर तस्करों की गाड़ी रोकी। गाड़ियों में सवार चार लोग उतरे। इनमें शक्ति सिंह, अल्पेश कुमार, ठाकुर महेश सिंह और वाघेला जुहरू भाई शामिल थे। शुरू में खुद को व्यापारी बता रहे थे। गाड़ियां जीपीएस से लैस थी। आरोपी खुद को कारोबारी बता रहे थे।

पुलिस ने गाड़ियों की तलाशी ली। हवाला कारोबारियों ने गाड़ियों को काटकर सीटों के नीचे सीक्रेट चेंबर बनाकर रखा था। यह प्रोफेशनल तरीके से डिजाइन किया गया था, ताकि सामान्य जांच में कैश का पता न चले। इन सीक्रेट चेंबर में 500 के नोटों की गड्डियां मिलीं। गाड़ी की तलाशी में 6 करोड़ 60 लाख रुपए मिले।

पुलिस को मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

कुम्हारी पुलिस ने चारों आरोपियों से कैश से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी दस्तावेज नहीं दे पाए। पुलिस कैश को जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया। आयकर विभाग भी जांच कर रहा है। वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों से पूछताछ की गई।

इस दौरान आरोपियों ने रायपुर के शंकर नगर इलाके से पैसा उठाने की बात बताई। पैसों को गुजरात लेकर जा रहे थे। हालांकि कैश किस कारोबारी के हैं, गुजरात में किस कारोबारी को देना था, या हवाला सिंडिकेट तक पहुंचाना था अभी क्लियर नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम चुनावी माहौल या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। आरोपियों के सिंडिकेट में और कौन सदस्य हैं? इसकी डिटेल जानकारी पूछताछ के बाद सार्वजनिक करने की बात वरिष्ठ अधिकारियों ने कही है।

अब जानिए किसकी गाड़ी से नोटों की तस्करी ?

महाराष्ट्र पासिंग व्हीकल के अनुसार गाड़ी नंबर MH47BZ5957 के मालिक कल्पेश कुमार है, जिनके पिता का नाम बाबूलाल पटेल है। कल्पेश कुमार का वर्तमान और स्थायी पता एक ही है, जो कि नंबर 3, ग्राउंड फ्लोर, शुक्रा बिल्डिंग, मलाड (पूर्व), मुंबई, महाराष्ट्र- 400097 है।

इसके साथ ही, ज़ब्त वाहन का चेसिस नंबर MA1TJ2YJ2R6M60335 भी दर्ज है। हालांकि, यह जानकारी वाहन के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार है। पुलिस कल्पेश की पहचान की जांच कर रही है, जिसने नोटों की डिलीवरी के लिए तस्करों को वाहन सौंपा था।

रायपुर में इसी पैटर्न पर पकड़ा जा चुका पैसा

12 मार्च 2025 को रायपुर के आमानाका इलाके में एक कार से 4.52 करोड़ रुपए मिले। ये पैसे किसके थे? इसका खुलासा फिलहाल पुलिस आज तक नहीं कर पाई है, लेकिन इसे हवाला कारोबार से जोड़कर जांच की जा रही थी।

इस केस में भी पुलिस ने चेंबर से पैसा बरामद किया था। इस पैसों को भी कार्रवाई के दौरान सदर बाजार-हलवाई लाइन के कारोबारियों का बताया गया था।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन