Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

गरियाबंद में रील कांड के बाद बवाल : पीएमश्री स्कूल की प्रिंसिपल की पोस्टिंग निरस्त, टीचरों को भी नोटिस, “दामाद जी अंगना में पधारे” गाने पर बनाई थी रील

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पीएमश्री स्कूल में प्रिंसिपल की पोस्टिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। स्कूल स्टाफ की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने 29 जनवरी को जारी महिला प्रिंसिपल वंदना पांडेय की पोस्टिंग का आदेश निरस्त कर दिया है।

इसी बीच स्कूल की शिक्षिकाओं के फिल्मी गानों पर बनाई गई रील के दो वीडियो वायरल हो गए, जिसके बाद डीईओ ने संबंधित टीचरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

स्टाफ ने खोला था प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा

पीएमश्री स्कूल के 28 शिक्षकों ने प्रिंसिपल वंदना पांडेय के व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई थी। स्टाफ का आरोप है कि कुछ महीने पहले लापरवाही के चलते सस्पेंड की गईं प्रिंसिपल को दोबारा उसी स्कूल में पदस्थ कर दिया गया, जिसका सभी ने विरोध किया।

5 फरवरी को शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीईओ को ज्ञापन सौंपकर पोस्टिंग आदेश रद्द करने की मांग की। सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी दी गई थी।

“दामाद जी अंगना में पधारे” गाने पर बनी रील वायरल

पहला वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस के आसपास का बताया जा रहा है। इसमें कुछ शिक्षिकाएं एक कपल के साथ फिल्मी गाने “दामाद जी अंगना में पधारे” पर रील बनाती दिख रही हैं।

बताया गया कि स्कूल की एक शिक्षिका ने हाल ही में लव मैरिज की थी और वह अपने पति को स्टाफ से मिलवाने लाई थीं। उसी दौरान यह रील बनाई गई।

बसंत पंचमी पर फैशन वॉक वाली रील भी चर्चा में

दूसरा वीडियो बसंत पंचमी के दिन का है। सरस्वती पूजा के बाद कुछ शिक्षिकाएं फैशन वॉक जैसी गतिविधि करती दिखीं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

डीईओ ने टीचरों को जारी किया नोटिस

वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभागीय स्तर पर जांच शुरू हो गई है कि स्कूल परिसर में इस तरह की गतिविधियां नियमों के अनुरूप थीं या नहीं।

टीचरों का आरोप — “वीडियो जानबूझकर वायरल कराया गया”

शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक कार्यों में कभी लापरवाही नहीं की। रील वीडियो स्कूल समय के बाद खाली समय में बनाया गया था।

स्टाफ का आरोप है कि प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत के बाद बदनाम करने की नीयत से इन वीडियो को वायरल कराया गया है।

पहले सस्पेंड, फिर बहाली और अब नया विवाद

टीचर रघुनाथ साहू के मुताबिक, वंदना पांडेय पहले भी लापरवाही के आरोप में सस्पेंड हो चुकी थीं। बहाली के बाद उनकी दोबारा उसी स्कूल में पोस्टिंग से विवाद खड़ा हुआ, जो अब रील विवाद के बाद और बढ़ गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन