Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: तल्ख तेवर में दिखे कलेक्टर: स्वास्थ्य सुविधाओं में कोताही, धान खरीदी में नाकामी को लेकर अफसरों की लगाई क्लास, दिए ये सख्त निर्देश

MP CG Times / Sat, Dec 18, 2021

श्रीकांत जायसवाल,कोरिया। कलेक्टर श्याम धावड़े ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की. जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत हैं. जनसेवा की सोच के साथ काम करें. उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि जल्द से जल्द प्रबंधन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए. साथ ही धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है.

16 साल की नाबालिग से गैंगरेप: ऑटो ड्राइवर्स ने वारदात को दिया अंजाम, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में सहायक पंजीयक सहकारिता, खाद्य एवं जिला विपणन अधिकारी से जानकारी ली. अब तक 6 हज़ार 38 किसानों से लगभग 3 लाख 21 हज़ार क्विंटल की धान खरीदी की गई है. 197 किसानों से 8 हेक्टेयर तक रकबा समर्पण कराया गया है. कलेक्टर ने रकबा समर्पण में प्रगति लाने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी मिलरों से अनुबंध की जानकारी ली और धान उठाव में गति लाने के सख्त निर्देश दिए. UP का काला दिन: CM भूपेश के लखनऊ दौरे पर यूपी सरकार ने लगाई पाबंदी, बघेल ने कहा तानाशाह.. कलेक्टर धावड़े ने जिले में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में मेगा कैम्प आयोजित करने के दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने उप संचालक समाज कल्याण एवं उप संचालक पंचायत को जिले के समस्त विकासखंडों में सर्वे कराने के निर्देश दिए. मेगा कैम्प के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदाय किए जाएंगे. इसके साथ ही विभिन्न तरह की जांच और इलाज भी प्रदाय किया जाएगा. छग को स्वच्छ अमृत महोत्सव से मिले 67 अवार्ड: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा #chhattisgarhnumber1 और #cleanstatechhattisgarh बैठक में कलेक्टर ने सुपोषण अभियान के संचालन पर चर्चा करते हुए जा कार्यक्रम अधिकारी से सभी विकासखंडो के आंगनबाड़ी में अंडा वितरण की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि अंडा वितरण में संलग्न महिला समूहों को आपूर्ति के एवज में राशि भुगतान भी समय पर कर दिया जाए. उन्होंने जनवरी महीने में वजन त्योहार आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. राजधानी में साइबर ठग एक्टिव: रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख की ठगी, बीमा पॉलिसी के नाम पर उड़ा ले गए गाढ़ी कमाई 20 दिसंबर को फिर होगा टीकाकरण अभियान आगामी 20 दिसंबर को जिले में फिर एकदिवसीय टीकाकरण अभियान फिर चलाया जाएगा. कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में बताया कि लगातार अभियान चलाकर ही शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होगा. उन्होंने सभी मतदान केंद्र स्थलों के पास भी वैक्सीनेशन टीम की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए. इसी तरह जिले के सभी उपार्जन केंद्रों कोविड-19 की जांच में प्रगति लाने के निर्देश दिए. छात्रा का हाथ तोड़ने वाला हेडमास्टर सस्पेंड: क्लास की खिड़की से हेलीकॉप्टर देख रही थी 5वीं की स्टूडेंट, लोहे की स्टिक से पीटा था इसी तरह कलेक्टर ने बैठक में हाट बाजार क्लिनिक, लोक सेवा गारंटी, नगरीय निकायों में वार्ड समिति बनाने, क्रेडा से सौर उपकरणों की स्थापना, युवा महोत्सव, तहसील कार्यालय निर्माण चिरमिरी और केल्हारी, स्वामी आत्मानन्द स्कूल निर्माण औऱ राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. समय सीमा की बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर अंकिता सोम, संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार, सभी एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन