बॉयफ्रेंड पर भरोसा बनी दरिंदगी की वजह : गर्लफ्रेंड को बुलाकर किया रेप, फिर 4 दोस्तों से करवाया गैंगरेप, डायल 112 के ड्राइवर ने भी की दरिंदगी
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में 18 साल की युवती से 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड ने ही उसे मिलने बुलाया और अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप कराया।
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी युवती का बॉयफ्रेंड तरुण श्रीवास (21) है, जो बांकीमोंगरा का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि तरुण ने भरोसे का फायदा उठाकर उसे शराब पिलाई और उसकी मर्जी के खिलाफ रेप किया।
चार दोस्तों को बुलाकर कराया गैंगरेप
युवती ने बताया कि तरुण के कृत्य के बाद उसके चार दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। इनमें डायल 112 का ड्राइवर भुवन साहू, गणपत दास और दो अन्य युवक शामिल थे, जिन्होंने अपने चेहरे ढक रखे थे। सभी ने बारी-बारी से युवती के साथ गैंगरेप किया।
जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा
पीड़िता के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कहा गया कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद युवती किसी तरह वहां से निकल पाई।
दुकान पर काम के दौरान हुई थी पहचान
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक बर्तन की दुकान में काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान तरुण श्रीवास से हुई थी। दुकान पर आना-जाना बढ़ने के साथ दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर यह संबंध प्रेम में बदल गया।
8-9 जनवरी की रात को हुई वारदात
पीड़िता के अनुसार 8 और 9 जनवरी 2025 की दरमियानी रात तरुण ने फोन कर मिलने बुलाया। वह अपनी गाड़ी में बैठाकर युवती को गजरा कॉलोनी ले गया, जहां पहले शराब पी और फिर जबरन दुष्कर्म किया।
SP से शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
घटना के बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। SP सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए।
बांकीमोंगरा थाने को सौंपी गई जांच
SP के निर्देश पर पहले सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया, इसके बाद जांच के लिए प्रकरण बांकीमोंगरा थाना पुलिस को सौंपा गया।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बॉयफ्रेंड तरुण श्रीवास और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
डायल 112 ड्राइवर की भूमिका की जांच
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में डायल 112 का ड्राइवर शामिल होना बेहद गंभीर मामला है। उसकी भूमिका और सेवा नियमों के उल्लंघन की अलग से जांच की जा रही है।
पीड़िता का मेडिकल, बयान दर्ज
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन