Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

बेटे को जेल से छुड़ाने सेक्स की डिमांड : पीरियड चल रहा कहने पर छोड़ा, महिला का प्राइवेट पार्ट चेक करने वाला आरक्षक बर्खास्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिला से अनैतिक कृत्य के गंभीर आरोपों में फंसे आरक्षक अरविंद कुमार मेंढे (35) को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है। पीड़ित महिला का बेटा पॉक्सो मामले में जेल में बंद था, जिसे छुड़ाने में मदद करने के नाम पर आरक्षक ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और बैड टच किया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

जांच पूरी होने के बाद दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने आरोपी आरक्षक की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है। पुलिस विभाग के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने और फरार रहने के कारण बिना विभागीय जांच के सीधे कार्रवाई की गई।

जानिए क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को आरक्षक अरविंद मेंढे ने उसे फोन कर चरौदा बस स्टैंड बुलाया। वहां से वह उसे अपने निजी वाहन में बैठाकर एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसने छेड़छाड़ की। महिला ने जब शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करते हुए पीरियड होने की बात कही, तो आरोपी ने जबरन उसका प्राइवेट पार्ट चेक किया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना से पहले आरोपी ने पीड़िता को 15 बार फोन किया था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन भी घटना स्थल के आसपास मिली है। मामला उजागर होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने भिलाई-3 थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

26 दिसंबर को सेवा से बर्खास्त

अपराध दर्ज होने के बाद से ही आरक्षक फरार हो गया था। पहले उसे निलंबित किया गया और बाद में 26 दिसंबर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(a)(i) के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन