Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

विकास के खोखले दावों की तस्वीर : गांव तक सड़क नहीं, युवक का शव खाट पर ढोकर 5 किमी पैदल चले ग्रामीण, VIDEO वायरल

गांव तक सड़क नहीं, युवक का शव खाट पर ढोकर 5 किमी पैदल चले ग्रामीण, VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गांव वालों को एक युवक की बॉडी को खाट से लेकर करीब 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। पोस्टमॉर्टम के बाद भी हालत वैसी ही रही, जब बॉडी को पैदल ही गांव वापस ले जाया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि एंबुलेंस की कमी के कारण लोग अपनों की बॉडी खाट पर ले जाने को मजबूर हैं। यह मोदी सरकार के विकास के खोखले दावों की जमीनी हकीकत है। इस बीच, सीतापुर MLA रामकुमार टोप्पो ने कहा कि लकरलाता जाने वाली सड़क का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। कंस्ट्रक्शन की मंजूरी मिल चुकी है, और शिलान्यास भी हो चुका है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भारतपुर के लकरालता टोला निवासी सुरेन्द्र तिर्की (45) 29 दिसंबर से लापता था। 31 दिसंबर को उसका शव गांव के पास स्थित चीनी पानी तालाब में मिला। बताया गया कि वह मछली पकड़ने गया था और फिसलकर गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतापुर ले जाने को कहा। भारतपुर पंचायत तक सड़क बनी हुई है, लेकिन लकरालता टोला तक अब तक सड़क नहीं पहुंच पाई है।

सड़क नहीं, इसलिए खाट बना शव वाहन

इसी वजह से शव वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका। मजबूरन ग्रामीणों ने खाट पर शव रखकर करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर भारतपुर तक पहुंचाया, जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतापुर ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद भी शव वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाया। जिस कारण परिजनों और ग्रामीणों ने शव को फिर खाट पर रखकर गांव तक पहुंचाया और अंतिम संस्कार किया।

पहाड़ी पर बसा है लकरालता टोला

ग्रामीणों ने बताया कि, लकरालता टोला पहाड़ी क्षेत्र में बसा हुआ है, जहां करीब 13-14 परिवार रहते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए केवल फॉरेस्ट की कच्ची सड़क है। जिस पर नाले के ऊपर पुलिया नहीं बनी है। बड़े वाहनों का यहां पहुंचना लगभग असंभव है। जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में भी भारी परेशानी होती है।

यह विकास के खोखले दावों की जमीनी हकीकत- कांग्रेस

कांग्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि, ये है तथाकथित चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की सच्चाई। छत्तीसगढ़ में लोग एम्बुलेंस के अभाव में चारपाई पर अपनों की देह ले जाने को मजबूर हैं। यह कोई अपवाद नहीं, यह मोदी सरकार के विकास के खोखले दावों की जमीनी हकीकत है, जो जनता की पीड़ा को उजागर करती है।

जनवरी से शुरू होगा सड़क निर्माण- विधायक

इस मामले पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि, लकरालता तक सड़क निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है और भूमिपूजन भी किया जा चुका है। बारिश के कारण काम रुका हुआ था, लेकिन जनवरी से सड़क निर्माण का कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के कई पहुंचविहीन गांवों को सड़क से जोड़ा जा रहा है और लकरालता टोला भी जल्द इससे जुड़ जाएगा।

Tags :

Surguja No Road Issue, Dead Body Carried on Cot, Sitapur Block Lakraltola, Rural Infrastructure Chhattisgarh, Road Connectivity Problem, सरगुजा सड़क समस्या, खाट पर शव,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन