MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा? अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

: करंट लगने से TI समेत 4 लोगों की मौत: सरगुजा में टीआई, कोरबा में डॉक्टर दंपती करंट की चपेट में आए, बिलासपुर में दो की जान गई

करंट लगने से TI समेत 4 लोगों की मौत: सरगुजा में टीआई, कोरबा में डॉक्टर दंपती करंट की चपेट में आए, बिलासपुर में दो की जान गई

Chhattisgarh Surguja Korba Bilaspur 4 people including TI died due to electric shock: छत्तीसगढ़ में बिजली करंट लगने की चार अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सरगुजा में एक थाना प्रभारी (टीआई) की करंट लगने से जान चली गई। कोरबा में एक डॉक्टर और उनकी पत्नी करंट की चपेट में आ गए, जिसमें डॉक्टर ने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। वहीं बिलासपुर में CSEB का एक ठेका कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति करंट लगने से अपनी जान गंवा बैठे।

पहली घटना: सरगुजा में थाना प्रभारी की करंट से मौत

पहली घटना सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र की है। यहां थाना प्रभारी राम साय (55 वर्ष) पैकरा की करंट से मौत हो गई। राम साय पैकरा की पोस्टिंग जशपुर के नारायणपुर थाने में थी। वो​​​​​​ छुट्टी पर अपने सरगुजा जिले के गांव सूर आए थे। वे रविवार 27 जुलाई को घर में सीपेज ठीक कराने के लिए अपने पुराने मकान में जरूरत का सामान ढूंढ रहे थे, तभी खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गए। घर में रोशनी कम होने के कारण उन्हें तार नजर नहीं आया और वे चिपक गए।

पत्नी ने छुड़ाया, हो गई मौत

बिजली के तार से चिपककर राम साय पैकरा जमीन पर गिर गए। पत्नी जब उन्हें ढूंढते हुए वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि राम साय जमीन पर गिरे हुए हैं और उनका हाथ तार से चिपका है। पत्नी ने झाड़ू से तार को हटाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पड़ोसियों की मदद से उन्हें सीतापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीतापुर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

निरीक्षक राम साय पैकरा इससे पहले कोरिया सहित कई जिलों में सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन पर जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने शोक जताया है।

दूसरी घटना: कोरबा में छत की सफाई करते डॉक्टर की मौत, पत्नी घायल

दूसरी घटना कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। डॉक्टर कलीम रिजवी (45) और पत्नी डॉक्टर फिरदोस रिजवी (39) अपने घर पर ही क्लीनिक चलाते थे। दोनों रविवार को घर की छत पर साफ-सफाई कर रहे थे। डॉ. कलीम एक लोहे का पाइप उठा रहे थे, जो अचानक 11 हजार केवी बिजली के तार से टकरा गया और वे करंट की चपेट में आ गए।

पत्नी की हालत गंभीर

पति को बचाने की कोशिश में फिरदोस भी करंट की चपेट में आ गईं। परिवार के अन्य सदस्य आवाज सुनकर छत पर पहुंचे और दोनों को फौरन जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद कलीम रिजवी को मृत घोषित कर दिया। फिरदोस की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बिजली विभाग और प्रशासन की लापरवाही

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना बिजली विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई। उन्होंने पहले ही गिरी हुई हाई वोल्टेज लाइन की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

तीसरी घटना: लोहे की सीढ़ी पकड़ा शख्स आया करंट की चपेट में

तीसरी घटना बिलासपुर के तिफरा इलाके की है। यहां एक दिन पहले बंदरों की छलांग से छत पर बिजली का केबल टूट गया था। केबल की मरम्मत के लिए इलेक्ट्रिशियन बुलाया गया था। यदुनंदन नगर निवासी श्यामू डाहिरे (30) नीचे लोहे की सीढ़ी पकड़े हुए थे।

अचानक सीढ़ी में करंट दौड़ गया और श्यामू उसकी चपेट में आ गए। साथी कर्मचारी उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच की जा रही है

सिरगिट्‌टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि यदुनंदन नगर निवासी श्यामू डाहिरे जीएस मोटर्स का कर्मचारी है। वह नीचे लोहे की सीढ़ी पकड़े हुए था और सीढ़ी में अचानक करंट आने से उनकी मौत हो गई। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

चौथी घटना: सीएसईबी के ठेका कर्मचारी की मौत

चौथी घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला बस्ती की है। 25 जुलाई की शाम मंगला बस्ती में सीएसईबी का ठेका कर्मचारी ईश्वर पटेल (43) बिजली के खंभे पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और खंभे से नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन