Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

परफ्यूम पीने के बाद युवक ने लगाई फांसी : परिजनों ने जताया जादू-टोना का शक, एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी 7 महीने की गर्भवती

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर परफ्यूम पीने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और जादू-टोना के प्रभाव में रहने की बात करता था।

मृतक की पहचान विद्यासागर (28) के रूप में हुई है, जो पेशे से मिस्त्री था। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2025 में हुई थी और उसकी पत्नी वर्तमान में 7 माह की गर्भवती है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

ऑनलाइन मंगाया था परफ्यूम, कमरे में जाकर पी लिया

परिजनों ने बताया कि विद्यासागर ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन परफ्यूम मंगाया था। सोमवार (5 जनवरी) को घर पहुंचने के बाद उसने अपने छोटे भाई से परफ्यूम मांगा, पहले उसे लगाया और फिर बोतल लेकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने परफ्यूम पी लिया और बाद में फांसी लगा ली।

अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान मौत

कुछ देर बाद जब परिजनों को शक हुआ, तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा। विद्यासागर फांसी पर लटका हुआ था। उसे तुरंत नीचे उतारकर कटघोरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से मिली परफ्यूम की खाली शीशी

घटना की सूचना पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से परफ्यूम की खाली शीशी बरामद की गई है। बड़े भाई बजरंग सिंह उइके ने बताया कि विद्यासागर शांत स्वभाव का था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति अस्थिर रहने लगी थी।

परिजनों का आरोप—जादू-टोना से था परेशान

परिजनों का कहना है कि विद्यासागर को लगता था कि उस पर किसी ने जादू-टोना कर दिया है, जिससे वह काफी तनाव में रहता था। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून जादू-टोना को आत्महत्या का कारण नहीं मानता, लेकिन इस एंगल से भी परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने दर्ज किए बयान, जांच जारी

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेश मणि सोनवानी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और केस डायरी संबंधित थाने को भेजी जाएगी।

डॉक्टर बोले—अंधविश्वास मानसिक दबाव बढ़ाता है

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि जादू-टोना जैसी मान्यताएं सिर्फ भ्रम और अंधविश्वास हैं। उन्होंने बताया कि इनके डर से लोग मानसिक रूप से टूट सकते हैं, लेकिन कोई जादू-टोना किसी की जान नहीं ले सकता।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन