Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

: CG में सिर्फ 2 निगम जीत रही कांग्रेस ? 8 नगर निगम में BJP कर सकती है कब्जा, जानिए क्यों दांव पर लगी 2 मंत्रियों की साख ?

MP CG Times / Tue, Feb 11, 2025

Chhattisgarh Municipal Corporation Analysis BJP Congress Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगर सरकार चुनने के लिए मतदान खत्म हो गया है. प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में क़ैद हो गया है. मतदान खत्म होने के बाद निकाय वार रुझान आने शुरू हो गए हैं. 

प्रत्याशियों के प्रदर्शन, जनता का मन और मतदान के प्रतिशत के समीकरणों के आधार पर निकाय वार जीत-हार के समीकरण सामने आ रहे हैं. निकायों में जनादेश किस पार्टी के पक्ष में गया और किस पार्टी को जनता ने नकार दिया। इसमें 8 निगम बीजेपी और 2 कांग्रेस के पक्ष में जाता नजर आ रहा है। इससे 2 मंत्रियों की साख दांव पर है।

Chhattisgarh Municipal Corporation Analysis BJP Congress Election 2025: आइए आपको बताते हैं कि 10 नगर निगमों में कौन सी पार्टी जीत रही है ? कहां किस दल का समीकरण बागियों ने बिगाड़ दिया है. 2019 में सभी निगमों में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस 2025 के चुनाव में एक भी सीट जीत पाने की स्थिति में है या नहीं ! रायपुर नगर निगम का क्या है हाल ? रायपुर निगम में मुकाबला दिलचस्प है. राजधानी की सीट पर अनुमान गलत साबित हो सकता है, लेकिन फिर भी रुझान भाजपा के पक्ष में आया है. भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे जीतने की स्थिति में हैं. कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे कई तरह के समीकरणों में फंस गई हैं. 70 वार्डों में कांग्रेस 30 से 32 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा को 33 से 35 से, अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती है. भाजपा के दिग्गज नेताओं ने गली-मोहल्लो में जाकर प्रचार अभियान अपने हाथों में लिया था. संगठन एकजुट होकर चुनाव लड़ा. इसका फायदा मीनल चौबे को मिलता दिख रहा है. धमतरी नगर निगम का क्या है हाल ? Chhattisgarh Municipal Corporation Analysis BJP Congress Election 2025: धमतरी नगर निगम में भाजपा का कमल खिल रहा है. कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी रामू जगदीश रोहरा को एक तरह से वॉक ओवर मिल गया था. राजनांदगांव नगर निगम का क्या है हाल ? राजनांदगांव नगर निगम में भी बीजेपी की स्थिति बेहतर है। बीजेपी के पूर्व महापौर मधुसूदन यादव यहां से बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं। कांग्रेस को पिछले कार्यकाल की वजह से यहां से नुकसान हुआ है, लेकिन वार्डों में कांग्रेस की स्थिति बेहतर नजर आ रही है। चिरमिरी नगर निगम का क्या है हाल ? चिरमिरी नगर निगम में मतदान से पहले तक कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल में कांटे की टक्कर है। हालांकि कांग्रेस के बागी हरिशंकर और बलदेव दास के चलते विनय जायसवाल को भारी नुकसान होने का अनुमान है. वहीं साय सरकार के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की साख दाव पर है. जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया है. जानिए जगदलपुर नगर निगम का क्या है हाल ? जगदलपुर नगर निगम में मतदान के पहले तक भाजपा बेहद मजबूत थी, लेकिन मतदान के दिन समीकरण इस तरह बदल गए कि मुकाबला कांटे का हो गया. कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदु और भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डेय के बीच 50-50 का मुकाबला है. भाजपा के साथ भीतरघात होने की आशंका है. कांग्रेस प्रत्याशी को बस्ती से एकतरफा वोट मिलना बताया जा रहा है.48 वार्डों में भाजपा को 24 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 20 सीटें, अन्य को 4. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने खुद जगदलपुर में कैम्प कर लिया था. इसका फायदा भाजपा प्रत्याशी को मिल सकता है. रायगढ़ नगर निगम का क्या है हाल ? रायगढ़ नगर निगम में भाजपा का कमल खिल रहा है. भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान एक तरफा जीत रहे हैं. कांग्रेस की जानकी काटजू तीसरे नंबर रह सकती है. प्रथम महापौर रहे कांग्रेस के बागी जेठूराम दूसरे नंबर पर रह सकते हैं. भाजपा की जीत में मंत्री ओपी चौधरी की मेहनत और प्रत्याशी जीवर्धन की छवि का बड़ा आधार है. 48 वार्डों में भाजपा 25 से अधिक सीटें जीत रही है, जबकि कांग्रेस को 15-17 सीटें मिलने का अनुमान है. कोरबा नगर निगम का क्या है हाल ? कहा जा रहा है कि कोरबा नगर निगम में भी कमल खिलने जा रहा है, लेकिन कांग्रेस भी मजबूत है। भाजपा प्रत्याशी संजू राजपूत और कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी में कांटे की टक्कर है। कांग्रेस की बागी मालती किन्नर की मजबूत स्थिति से उषा तिवारी को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है.  सरकार के मंत्री लखनलाल देवांगन की साख दांव पर लगी है। बिलासपुर नगर निगम का क्या है हाल ? बिलासपुर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला मतदान से पूर्व तक बराबरी का था, लेकिन मतदान के बाद का रुझान भाजपा के पक्ष में आया है. बिलासपुर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी जीत रही हैं. अमर अग्रवाल की रणनीति से पूजा का पलड़ा भारी है. कांग्रेस के लिए भीतरघात होने का अनुमान है. 70 वार्डों में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 22 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 3 सीटें मिल सकती है. दुर्ग नगर निगम का क्या है हाल ? दुर्ग निगम में भी भाजपा का कमल खिलने जा रहा है. भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार एक तरफा चुनाव जीत रही हैं. कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को भीतरघात से नुकसान होने का अनुमान है. कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी हार की वजह बनने जा रही है. 60 वार्डों में अधिकतर 35 से अधिक सीटें भाजपा जीत रही है, जबकि कांग्रेस को 20 सीटें मिलने जा रही है. अन्य को 5 सीटें मिल सकती है. अंबिकापुर नगर निगम का क्या है हाल ? अंबिकापुर में भी मतदान से पूर्व भाजपा और कांग्रेस में कांटे की स्थिति थी, लेकिन मतदान के बाद रुझान भाजपा के पक्ष में है. भाजपा की मंजूषा भगत अच्छे मतों से चुनाव जीत रही हैं. कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हार का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस को आंतरिक गुटबाजी के चलते नुकसान होना बताया जा रहा है. 48 वार्डों में 28 सीटें भाजपा जीत रही है, जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिल रही है. वहीं अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान है. Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन