: छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग केस में गिरफ्तारी: गर्लफ्रेंड के घर छुपा था कातिल हर्ष मिश्रा, 7-8 लोगों ने 3 लोगों को मार डाला
Chhattisgarh Mob Lynching Case Harsh Mishra Arrest: छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग की घटना में एसआईटी ने शनिवार को पहली गिरफ्तारी की। रायपुर निवासी 23 वर्षीय आरोपी हर्ष मिश्रा दुर्ग में अपनी गर्लफ्रेंड के घर में छिपा हुआ था। पुलिस को गुमराह करने के लिए घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था।
Chhattisgarh Mob Lynching Case Harsh Mishra Arrest: छत्तीसगढ़ में 7 जून को मॉब लिंचिंग में सहारनपुर के दो युवकों की मौत हो गई थी। आधी रात को आरंग थाना क्षेत्र में तीन युवक ट्रक में जानवर लेकर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक रास्ते में 10-12 युवकों ने उनका पीछा किया। उन्होंने महानदी पुल पर ट्रक को घेर लिया और तीनों युवकों के साथ मारपीट की। आरोपी को एसआईटी ने 15 दिन बाद पकड़ा Chhattisgarh Mob Lynching Case Harsh Mishra Arrest: इस मामले की जांच के लिए रायपुर एसएसपी ने एसआईटी गठित की है। विशेष जांच दल का नेतृत्व रायपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर को सौंपा गया है। इसके अलावा टीम में करीब 14 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। घटना के करीब 15 दिन बाद पहले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। Chhattisgarh Mob Lynching Case Harsh Mishra Arrest: फिलहाल पुलिस के पास इस बात का जवाब नहीं है कि घटना में और कितने लोग शामिल थे। हालांकि, एसआईटी अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 18 जून को तीसरे युवक की भी मौत Chhattisgarh Mob Lynching Case Harsh Mishra Arrest: मॉब लिंचिंग मामले में तीसरे युवक सद्दाम कुरैशी की मंगलवार को मौत हो गई। सद्दाम पिछले 12 दिनों से गंभीर हालत में रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती था। Chhattisgarh Mob Lynching Case Harsh Mishra Arrest: सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया था, लेकिन सद्दाम का बयान दर्ज होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में 2 युवकों की पहले ही मौत हो चुकी है। सद्दाम घटना का एकमात्र गवाह था। मवेशी ले जा रहे युवकों की पीट-पीटकर हत्या Chhattisgarh Mob Lynching Case Harsh Mishra Arrest: दरअसल, रायपुर के आरंग इलाके में 7 जून की रात मवेशियों से भरे ट्रक के साथ 3 युवक जा रहे थे। इसी दौरान 10-12 लड़कों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया। इसके बाद तीनों युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई। सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो महानदी में चांद मियां नामक युवक का शव मिला। Chhattisgarh Mob Lynching Case Harsh Mishra Arrest: पुलिस ने अन्य दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दूसरे युवक गुड्डू खान की भी मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक सद्दाम का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। तीनों युवक सहारनपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गौ तस्करी के शक में तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन