Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

दो ट्रकों की टक्कर, 3 की मौत : केबिन काटकर निकाले गए शव, NH-30 पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, 4 घंटे जाम

केबिन काटकर निकाले गए शव, NH-30 पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, 4 घंटे जाम

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर और एक हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद शव केबिन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें कटर मशीन से केबिन काटकर बाहर निकाला गया। एक शव इतना क्षत-विक्षत था कि पहचान में काफी मुश्किल आई।

चारामा थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद हटाया।

मृतकों की पहचान

होरी लाल साहू (35) – ड्राइवर, निवासी बलौदाबाजार

अजय साहू (36) – हेल्पर, निवासी बलौदाबाजार

इंद्रजीत सिंह (45) – ड्राइवर

पुलिस के अनुसार, दो मृतक एक ही ट्रक में सवार थे, जबकि तीसरा दूसरे ट्रक का चालक था।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ट्रकों की रफ्तार तेज थी, जिससे आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जेसीबी से हटाए गए क्षतिग्रस्त ट्रक

यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी और भारी मशीनों की मदद से दोनों डैमेज ट्रकों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी हो चुका है हादसा

बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Tags :

कांकेर सड़क हादसा, NH-30 ट्रक एक्सीडेंट, छत्तीसगढ़ ट्रक टक्कर, चारामा थाना हादसा, रतेसरा नेशनल हाईवे दुर्घटना, Kanker road accident, NH-30 truck accident, Chhattisgarh truck collision, Charama police station accident, Ratesra National Highway accident,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन