: कांग्रेस नेता समेत परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या: छत्तीसगढ़ में पत्नी और 2 बेटों के साथ जहर खाया, कर्ज के चलते खुदकुशी की आशंका
कब्र से निकाली गई बच्ची की लाश: छत्तीसगढ़ में दवा के ओवरडोज से हुई मौत, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चल रहा अस्पताल
कर्ज के चलते आत्महत्या करने की आशंका
कहा जा रहा है कि सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज यादव की मौत हो गई। पंचराम यादव, दिनेश नंदिनी यादव और सूरज यादव की मौत आरबी अस्पताल में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। जहर खाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
संदेह है कि कर्ज के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि बाजार में उसका कर्ज बढ़ गया था। पंचराम भी लोगों से कहता था कि वह कर्ज से परेशान है।
छत्तीसगढ़ में लकड़ी की बल्ली के सहारे सरकारी स्कूल की छत: बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर, शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर
आत्महत्या से पहले मेन गेट को बाहर से बंद कर दिया
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी करते थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटों के साथ फैब्रिकेशन का कारोबार शुरू किया था, लेकिन पूरा परिवार घाटे और कर्ज के चलते परेशान था। जहर खाने के बाद उन्होंने मेन गेट को बंद कर दिया, ताकि किसी को पता न चले। सभी ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए थे।
जानकारी के मुताबिक, पड़ोस की एक लड़की कांग्रेस नेता के घर नियमित रूप से आती थी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जब वह उनके घर गई तो उसने ताला बंद देखा। इसके बाद वह पीछे के दरवाजे पर गई और आवाज लगाई। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में लड़की को किसी अनहोनी का शक हुआ। इसके बाद उसने लोगों को सूचना दी।
पड़ोसी और रिश्तेदार उन्हें अस्पताल ले गए
शाम करीब 7 बजे जब पड़ोसी और रिश्तेदार घर के अंदर गए तो सभी गंभीर हालत में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। वे उल्टियां भी कर रहे थे। लोगों की मदद से उन्हें रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ में 5 नक्सलियों का सरेंडर: 2 गिरफ्तार और 3 IED बरामद, जानिए किस-किस नक्सली ने डाले हथियार ?
पुलिस ने घर को सील किया, एफएसएल टीम को बुलाया
कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि यादव परिवार के चारों सदस्यों के जहर खाने की वजह का पता नहीं चल पाया है। बड़े बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि मृतकों के घर को सील कर दिया गया है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद ही कारण पता चल पाएगा।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन