: ECG और EGO में स्वास्थ्य सिस्टम चौपट ? तू कैसे बोला...आप बोलो आप...सर बोलो, 26 सेंटर्स में जड़ा ताला, मरीजों को बाहर भगाया, जानिए नेताजी और डॉक्टर्स की क्या है लड़ाई ?
गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ECG और EGO के बीच मरीजों को सड़क पर आना पड़ा। देर रात बहस होती रही और मरीज परेशान होते रहे। दूसरे दिन स्वास्थ्यकर्मी अस्पतालों में ताला जड़कर सड़क पर आ गए, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई। वहीं BJPYM नेताजी भी ECG को लेकर अडिग रहे। डॉक्टर्स से बहस करते रहे। इन सबके बीच आखिर में मरीज ही परेशान हुए।
Chhattisgarh Gariaband BJYM Leader Misbehaved With Doctor: छत्तीसगढ़ के देवभोग में BJYM जिला अध्यक्ष योगिराज माखन कश्यप और ऑन ड्यूटी डॉक्टर महेश्वर साहू में बहस हुई। इसके बाद गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने काम बंद कर दिया है। जिससे देवभोग ब्लॉक के 26 अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा ठप है।
Chhattisgarh Gariaband BJYM Leader Misbehaved With Doctor: जानकारी के मुताबिक, शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने 6 घंटे तक इमरजेंसी सेवा तक ठप थी। भर्ती मरीजों का यह भी कहना है कि उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। कुछ देर बाद इमरजेंसी सेवा बहाल की गई लेकिन अभी भी OPD समेत बाकी सेवाएं बंद हैं।
26 स्वास्थ्य सेंटर में लटका ताला
देवभोग ब्लॉक के स्वास्थ्यकर्मियों ने देवभोग थाने पहुंचकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की गारंटी की मांग की। ब्लॉक में 26 स्वास्थ्य सेंटर हैं जहां मरीज भटकते दिखे। इसमें एक सामुदायिक, 3 प्राथमिक और 22 उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। देवभोग अस्पताल के सभी वार्डों में सन्नाटा रहा। ओपीडी और दवा काउंटर भी बंद रहे।ECG कराने की जिद को लेकर बहस
BMO रेड्डी ने कहा कि कल (28 जून) रात भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगिराज माखन कश्यप 10 बजे उल्टी के मरीज शिवदास कश्यप को लेकर पहुंचे थे। देवभोग अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर महेश्वर साहू ने इलाज शुरू किया। आरोप है कि इलाज कर रहे डॉक्टर को माखन कश्यप ने ECG करने कहा और इसी बात को लेकर बहस हो गई।
Chhattisgarh Gariaband BJYM Leader Misbehaved With Doctor: इस पर डॉक्टर साहू ने मामले की सूचना BMO रेड्डी को दी और बाकी डॉक्टर भी वहां पहुंचे। स्वास्थ्य अमला और माखन कश्यप के बीच आधे घंटे तक बहस होती रही। टीम ने रात को ही इसकी सूचना थाने को दी थी। साथ ही कार्रवाई करने की मांग की।
10 यूनिट से अधिक इन्सुलिन चढ़ा दिया
मामले में BJYM नेता माखन कश्यप ने कहा कि वे खुद होम्योपेथी के जानकार हैं। उसी लिहाज से उन्होंने लक्षण देखकर ECG करने का आग्रह किया था। इसी बात को लेकर डॉक्टर ने इगो पर ले लिया। मरीज का शुगर लेवल 200 से अधिक होने के बावजूद 10 यूनिट से अधिक इन्सुलिन चढ़ा दिया गया। डिहाइड्रेशन के शिकार मरीज को उचित दवा नहीं दी गई।
Chhattisgarh Gariaband BJYM Leader Misbehaved With Doctor: उन्होंने कहा कि यहां के BMO सुनील रेड्डी की मनमानी को देखते हुए उन्हें हटाने की अनुशंसा मंत्री जी कर चुके हैं। हटाया ना जाए इसलिए बीएमओ अब बाकी डॉक्टर्स से मिलकर राजनीति कर रहे हैं।
इलाज नहीं होगा...जाओ बाहर जाओ बोलकर भगा दिए
मरीज और उनके परिजनों का कहना है कि अब हम कहां जाएं। शुगर का इलाज कराने आए थे, लेकिन अस्पताल में ताला जड़कर बाहर भगा दिए हैं। बाहर जाओ.. इलाज नहीं होगा, 2 दिन तक अस्पताल बंद रहेगा इस तरह की बात की जा रही है।
Chhattisgarh Gariaband BJYM Leader Misbehaved With Doctor: मामले में देवभोग पुलिस ने कहा कि डॉक्टर्स की शिकायत पर भाजयुमो नेता के खिलफ डॉक्टरों से दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है। FIR के बाद जांच शुरू हो गई है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन