Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

साधु के भेष में भीख मांग रहा था मुस्लिम युवक : गायत्री मंत्र सुनाने कहा तो रोने लगा, हाव-भाव और जवाबों से बढ़ा संदेह

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में साधु के भेष में घर-घर भीख मांग रहे एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को मुस्लिम समुदाय का बताया। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक भगवा वस्त्र धारण कर तंबूरा बजाते हुए “राम-राम” और “जय श्रीराम” का उद्घोष कर रहा था। उसके हाव-भाव को देखकर कुछ लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद उससे धार्मिक विषयों पर सवाल पूछे गए। युवक इन सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका और घबरा गया।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा

घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को जामुल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में पाया कि युवक के पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था।

पूछताछ में बदला नाम, बताई अलग पहचान

स्थानीय युवकों के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने पहले अपना नाम यादव बताया, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताया और खुद को मुस्लिम बताया।

पुलिस के अनुसार युवक बिना किसी एंट्री के एक दरगाह में ठहरा हुआ था।

एक और व्यक्ति हिरासत में

युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मौर्या टॉकीज के पास स्थित एक मजार के आसपास से एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

संगठन ने जताई समूह सक्रिय होने की आशंका

हिंदू संगठन की प्रतिनिधि ज्योति शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक रोने लगा और छोड़े जाने की गुहार करने लगा। उसने भीख में मिले पैसे भी लौटाने की कोशिश की।

संगठन का दावा है कि साधु के भेष में भीख मांगने वाले ऐसे कई लोग सक्रिय हो सकते हैं, हालांकि इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस कर रही है सभी पहलुओं की जांच

मामले पर सीएसपी छावनी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। संदेह के चलते दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन