Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

55 साल का ‘लुटेरा दूल्हा’, चार शादियां, पांच बच्चों का पिता : IVF से जुड़वां बच्चे हुए, सरकारी डॉक्टर संग मिलकर तीसरी पत्नी से लाखों की ठगी, चौथी ने दिया साथ

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आए 55 वर्षीय कथित लुटेरे दूल्हे के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पीड़िता, जो दुर्ग जिले की एक सरकारी स्कूल शिक्षिका है, ने आरोप लगाया है कि आरोपी की चौथी पत्नी. जो गुजरात में सरकारी डॉक्टर है पूरे ठगी के खेल में बराबर की भागीदार रही।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी बिरेन सोलंकी ने मई 2023 में उससे शादी की थी। शादी के महज एक महीने बाद ही उसने गुजरात की एक सरकारी डॉक्टर से चौथी शादी कर ली। शिक्षिका का आरोप है कि डॉक्टर पत्नी को उसकी तीसरी शादी की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद उसने आरोपी से विवाह किया।

चौथी शादी के बाद गुजरात में रहने लगा आरोपी

शिक्षिका ने अपने आवेदन में बताया कि शादी के वक्त आरोपी ने खुद को गुजरात के धरमपुर-पिंडवल क्षेत्र का निवासी बताया था। यही पता उसकी चौथी पत्नी का भी है। चौथी शादी के बाद आरोपी पूरी तरह गुजरात में डॉक्टर पत्नी के साथ रहने लगा और शिक्षिका से आर्थिक मदद लेता रहा। पीड़िता का दावा है कि पैसे हड़पने की इस पूरी प्रक्रिया में डॉक्टर पत्नी भी शामिल थी।

चार शादियां, पांच बच्चों का पिता

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी दो शादियां कर चुका था। पहली पत्नी से बिना तलाक लिए वह अलग रह रहा था, जबकि दूसरी पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। इसके बाद उसने शिक्षिका से तीसरी शादी की और फिर चौथी शादी सरकारी डॉक्टर से की।

चौथी शादी के बाद आरोपी मार्च 2024 में IVF प्रक्रिया के जरिए जुड़वां बच्चों का पिता बना। इस तरह वह चार शादियों के बाद कुल पांच बच्चों का पिता है।

सच्चाई सामने आने पर रिश्ता तोड़ा

जब शिक्षिका को चौथी शादी और बच्चों की जानकारी मिली तो उसने आरोपी से सवाल किए। आरोप है कि इस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए खुद को सभी पुरानी शादियों से अलग बताते हुए सिर्फ डॉक्टर पत्नी को ही अपनी पत्नी मानने की बात कही।

पीड़िता ने जब अपने पैसे और संपत्ति लौटाने की मांग की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि गुजरात में खरीदा मकान और जेवरात वह बेच चुका है।

35 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप

शिक्षिका के मुताबिक, आरोपी ने मकान खरीदने के नाम पर लगातार उससे पैसे लिए।

  • बैंक और UPI ट्रांजैक्शन से करीब 18 लाख रुपये

  • नकद लगभग 5 लाख रुपये

  • सोने के जेवर गिरवी रखकर 1.3 लाख रुपये का गोल्ड लोन

  • करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और मोबाइल चोरी कर गुजरात फरार

  • अब भी गोल्ड लोन की किश्तें शिक्षिका को चुकानी पड़ रही हैं।

मैट्रिमोनियल साइट से करता था शिकार

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी फर्जी पहचान, झूठे प्रोफाइल और बड़ी नौकरी के दावे कर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं को फंसाता था। शिक्षिका ने यह भी कहा कि आरोपी और उसकी चौथी पत्नी ने मिलकर पूरी साजिश रची।

गुजरात से गिरफ्तारी

दुर्ग पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की चौथी पत्नी की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन