Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

बॉयफ्रेंड ने बार में पीट-पीटकर की गर्लफ्रेंड की हत्या : शराब की बोतल से फोड़ा सिर, सीने पर मुक्का मारा; गले लगाकर रोया, फिर भाग निकला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक स्थित मेट्रो बार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर शराब की बोतल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक युवती को बाल खींचकर जमीन पर पटकता और फिर सिर पर बोतल से वार करता दिखाई दे रहा है। युवती चीखती रही, लेकिन आरोपी बेरहमी से हमला करता रहा।

मृतका और आरोपी की पहचान

मृतका की पहचान वेदिका सागर, निवासी गीता नगर रायपुर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28) बताया गया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे पहले भी एक-दूसरे से मिलते रहते थे।

21 दिसंबर को हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार, घटना 21 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब 3 बजे की है। वेदिका और शीनू मेट्रो बार पहुंचे थे, जहां उन्होंने नॉनवेज और शराब मंगाई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

बोतल से सिर पर तीन वार, आंख-होंठ भी जख्मी

CCTV फुटेज के मुताबिक, पहले युवती ने गुस्से में बोतल उठाई, लेकिन रख दी। इसके बाद आरोपी ने अचानक आपा खो दिया और सीने पर हमला करते हुए सिर पर तीन बार बोतल मारी। हमले में युवती का सिर फट गया, आंख और होंठ पर गंभीर चोट आई।

मारपीट के बाद गले लगाकर रोया, फिर फरार

हमले के बाद आरोपी ने खून से लथपथ युवती को गले लगाया और रोता हुआ नजर आया, इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। वारदात के वक्त बार में एक अन्य युवक भी मौजूद था, जो CCTV में दिखाई दे रहा है।

इलाज के दौरान हुई मौत

बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत नाजुक बनी रही और 12 जनवरी को वेदिका सागर ने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आक्रोश, थाना घेराव

युवती की मौत के बाद परिजनों ने आजाद चौक थाना का घेराव कर आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। युवती की मौत के बाद मामले में धाराएं बढ़ाई गईं और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन