: B.Ed सहायक शिक्षक अंगारों पर चले VIDEO: महिला टीचर्स बोलीं- माता सीता की तरह अग्नि परीक्षा दे रहे, सरकार समायोजन करे या हमें इच्छामृत्यु दे
हमें अंगारों पर चलकर अग्नि परीक्षा देनी पड़ रही है- शिक्षक
महिला शिक्षकों ने कहा कि हम 113 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार का कोई भी प्रतिनिधि हमारी सुध लेने नहीं आया है। समिति के नाम पर हमारे साथ धोखा किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार को बताना चाहते हैं कि हम कितने संकट में हैं।
हमारे पैर अंगारों पर चलने से उतने नहीं जल रहे हैं, जितने सरकार की उदासीनता से जल रहे हैं। हमने अंगारों पर चलकर माता रानी को मनाने की कोशिश की है। और प्रार्थना की है कि देवी मां का आशीर्वाद सरकार को सद्बुद्धि दे और सरकार जल्द ही हमें समायोजित करने का फैसला ले।
हम गलत कदम उठाने को मजबूर हैं
एक महिला शिक्षिका ने कहा कि हमारी स्थिति ऐसी हो गई है कि हम कभी भी गलत कदम उठा सकते हैं। हम 113 दिनों से घर से दूर रहकर टूटा धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं। सरकार अभी तक हमारी मांगों पर कोई फैसला नहीं ले पाई है।
सरकार से हमारी मांग है कि वह हमें नौकरी की सुरक्षा दे या फिर इच्छामृत्यु दे। हमें समझ नहीं आ रहा है कि अब हम क्या करें। अगर हम कोई कदम उठाते हैं, तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
मांगों की अनदेखी क्यों की जा रही है?
महिला शिक्षिका ने कहा कि नवरात्रि में हमने चुनरी यात्रा निकालकर मां दुर्गा की पूजा की है और अब अंगारों पर चलकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
कल हुई समिति की बैठक
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि 3 जनवरी 2025 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की दूसरी बैठक 4 अप्रैल को प्रस्तावित थी, जिसमें समायोजन को लेकर निर्णय लिए जाने थे, लेकिन अभी तक हमें इस बैठक की कोई जानकारी नहीं है।
बर्खास्त शिक्षकों ने कहा कि बैठक में क्या निर्णय लिया गया है। हमें अभी तक सरकार या समिति की ओर से कोई आधिकारिक सूचना या आदेश नहीं मिला है। हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही मांगों पर निर्णय लेगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन