Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

बीच सड़क नशे में ड्रामा और थप्पड़, VIDEO : देर रात युवक-युवती का हंगामा, गाड़ी के सामने कूदकर मरने का नाटक करती रही, लड़का मनाता रहा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात नशे की हालत में एक युवक और युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। युवती युवक को थप्पड़ मारती रही और कई बार वाहनों के सामने कूदकर जान देने की धमकी देती नजर आई। यह पूरा घटनाक्रम कोनी थाना क्षेत्र का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और युवती करीब एक घंटे तक सड़क पर ड्रामेबाजी करते रहे। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हुआ। युवती बार-बार सड़क पर दौड़कर गाड़ियों के सामने आने की कोशिश करती रही, जबकि युवक उसे रोकने और मनाने का प्रयास करता दिखा।

बताया जा रहा है कि युवक तालापारा का निवासी है और युवती भी उसी मोहल्ले में रहती है। दोनों शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। तीन दिन पहले युवती अपने परिचित की एक महिला के साथ कोनी रोड गई थी, जहां युवक भी मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था, वहीं युवती भी नशे की हालत में नजर आई।

बीच सड़क पर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुरुआत में लोगों को लगा कि युवक युवती से छेड़छाड़ कर रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों आपस में ही विवाद कर रहे थे। इसी दौरान युवती ने युवक को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने खुद ही युवती से उसे थप्पड़ मारने के लिए कहा था।

पुलिस पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ ले गई, लेकिन किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इस पूरे मामले में कोनी थाना प्रभारी भावेश सेंडे ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की मारपीट या विवाद की कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने युवक-युवती को हिरासत में लेने या कार्रवाई करने से भी इनकार किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन