Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: राजेंद्रग्राम में मरवाही से आए 4 हाथियों का डेरा: अनूपपुर के कई गांवों में तोड़फोड़, अनाज खा गए, घरों को बना रहे निशाना

राजेंद्रग्राम में मरवाही से आए 4 हाथियों का डेरा: अनूपपुर के कई गांवों में तोड़फोड़, अनाज खा गए, घरों को बना रहे निशाना

Anuppur Rajendragram elephants roaming in groups: छत्तीसगढ़ के मरवाही से अनूपपुर जिले में आए चार हाथियों ने राजेंद्रग्राम में डेरा डाल दिया है। पिछले पांच दिनों से हाथियों का दल दिनभर जंगल में रहता है और रात में राजेंद्र ग्राम समेत आसपास के गांवों में पहुंचकर मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है।

घरों में घुसकर कर रहे तोड़फोड़

शुक्रवार रात गुट्टीपारा बीट से निकलकर बिजौरा गांव पहुंचे हाथियों ने धन्ना, अजीत और निहाली के घरों को नुकसान पहुंचाया। शनिवार को छींदपानी बीट से निकलकर बिजौरा के बैगानटोला में रतनी बाई, टिल्लू, अमृत, कान्ता और लामू के मकानों में तोड़फोड़ की।

खेतों में अनाज न मिलने से घरों पर बढ़ा हमला

रविवार सुबह हाथियों का यह दल लमसरई और गर्जन बीजा होते हुए रौषरखार गांव के पास जंगल की ओर चला गया। माना जा रहा है कि खेतों में फसलें नहीं मिलने से हाथी अब घरों को अपना निशाना बना रहे हैं।

ग्रामीणों में दहशत, रात भर कर रहे पहरा

हाथियों के डर से ग्रामीण रातभर जागकर अपने घरों और संपत्ति की रखवाली कर रहे हैं। कई परिवार रात में गांव के बीच स्थित पक्के मकानों में शरण ले रहे हैं।

वन विभाग की चेतावनी और निगरानी जारी

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि वे दिन में जंगल के भीतर न जाएं और रात में जंगल के किनारे बने घरों की बजाय सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन