: नक्सली बोले- हमने मारा जवान को: सड़क किनारे बैनर बांधकर ली जिम्मेदारी, कांकेर में बीच बाजार मार दी थी गोली
नक्सलियों ने बैनर बांधकर जवान की हत्या की जिम्मेदारी ली। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या करने की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली है। इसे लेकर नक्सलियों ने बुधवार को सड़क किनारे बैनर भी बांधे हैं। इसमें लिखा है कि बस्तर में कॉरपोटीकरण करने और अग्निवीरों की भर्ती के विरोध में जवान की हत्या की गई है। बड़े तेवड़ा निवासी सेना का जवान मोतीराम आंचला पिता बालसाय आंचला सप्ताहभर पहले छुट्टी पर आया था।
यह भी पढ़ें...Kanker Murder: कांकेर में नक्सलियों ने बीच बाजार में की सेना के जवान की गोली मार कर हत्या
जानकारी के मुताबिक, आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम उसेली में मुर्गा बाजार देखने गए आर्मी के जवान मोती राम आचले को नक्सलियों ने शनिवार 25 फरवरी को शाम करीब साढ़े 5 बजे गोली मार कर हत्या कर दी थी। नक्सलियों के कुएमारी एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इसे लेकर नक्सलियों की ओर से आमाबेड़ा कांकेर मार्ग में ग्राम पुफगांव जंगल में बैनर बांधा गया है।
उसेली में बाजार स्थल के पास मुर्गा बाजार लगता है। सेना का जवान मोतीराम आंचला शनिवार को उसेली बाजार में मुर्गा बाजार देखने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नक्सलियों ने सेना के जवान को तीन गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। गोली की आवाज सुनते ही अफरा तफरी मच गई।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन