: नक्सलियों का उत्पात: सुकमा में BSNL में कार्यरत मजदूरों को पीटा, वाहन में लगाई आग; बीजापुर में भी जेसीबी जलाई
नक्सलियों ने सुकमा में बीएसएनएल में लगे वाहन में लगाई आग। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को फिर जमकर उत्पात मचाया है। बीजापुर में जहां नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी में आग लगा दी। वहीं सुकमा में बीएसएनएल के काम में लगे मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद कंपनी की गाड़ी को फूंक दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोंटा में बंडा के पास बीएसएनएल कंपनी की ओर से काम कराया जा रहा है। कार्य की प्रगति देखने के लिए बुधवार को बीएसएनएल की टीम और कांट्रेक्टर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बड़ी संख्या में नक्सली वहां पहुंच गए। उन्होंने बीएसएनएल के कार्य में लगे बोलेरो वाहन को आग लगा दी। इसके बाद वहां कार्यरत मजदूरों को भी जमकर पीटा। इसके चलते कई मजूदर घायल हो गए हैं।
काफी देर हंगामा करने के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घायल मजूदरों को इलाज के लिए कोंटा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के मना करने के बावजूद बीएसएनल की टीम और कांट्रेक्टर काम देखने के लिए पहुंचे थे। वहीं बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के पोषणपल्ली में नक्सलियों ने एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है। दोनों वारदातों की विस्तृत जानकारी थोड़ी देर में मिल सकेगी।
सड़क निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को फूंका
वहीं बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पोषणपल्ली में नक्सलियों ने दिन दहाड़े एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भोपालपटनम ब्लाक के अतिसंवेदनशील पोषणपल्ली से गुर नुगुर तक 8 किलोमीटर की मिट्टी मुरुम का काम गुप्ता कस्ट्रेक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिसकी लागत 2.71 करोड़ रुपये बताई गई है। बुधवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच हथियार बंद नक्सली आए और काम बंद करने को कहा। इसके बाद सड़क निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन