: CG VIDEO: महिला ने पुलिस के सामने जड़ा था शख्स को थप्पड़ और दबाई थी गला, नप गई तमाशबीन पुलिस, महिला पर भी हुई यह कार्रवाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा काफी गरमाता जा रहा है. दुर्ग जिले के भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर इलाके में पास्टर से एक महिला ने मारपीट की थी. अब महिला ज्योति शर्मा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. इस मामले में एसएसपी बीएन मीणा ने घटना स्थल पर मौजूद दो आरक्षक शफीक अहमद और संजय सोनी को लाइन अटैच कर दिया है. जबकि टीआई बृजेश से स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. दरअसल टीआई बृजेश ने घटना की जानकारी एसएसपी को नहीं दी थी. जिस कारण उससे जवाब मांगा गया है. पुलिस ने मंगलवार को तितुरडीह निवासी दिनेश सोनी की शिकायत पर सेक्टर 1 निवासी ज्योति शर्मा के खिलाफ धारा 323, 294 और 506 के तहत केस दर्ज किया है. पास्टर दिनेश ने बताया कि 26 सितंबर को शाम 4 बजे वह अपने पत्नी के साथ निजी काम से सेक्टर 1 गया था. लौटते वक्त विश्वासी भाई बहन से मिलने के लिए सेक्टर 1 की सड़क 7 में खड़ा होकर बातचीत करने लगा. इसके बाद सड़क 8 पर मिलने चला गया. इसी दौरान ज्योति शर्मा कुछ लोगों के साथ उसके पास आई. पुलिस के सामने मारपीट कर दी. महिला ने उसका गला भी दबाया था. बता दें कि महिला दबंगई दिखाते हुए पुलिसकर्मियों के सामने ही दिनेश के साथ बदसलूकी की थी. उसे थप्पड़ जड़ा था. पुलिसवाले चुपचाप यह सब देख तमाशबीन बने रहे. महिला को रोकने की भी कोशिश नहीं की थी. दूसरों को भी मारने के लिए खुला छूट दे दिया था. https://youtu.be/wkb_oWJ6JZY
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन