: कांग्रेस भवन में भिड़े 2 कांग्रेस नेताओं का VIDEO: हरितवाल और पूर्व मेयर में धक्का-मुक्की, बैज के सामने ही कटा बवाल, जानिए किसने क्या कहा ?
Chhattisgarh Congress Meeting Fight Video; Subodh Haritwal Vs Rajesh Pandey: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कांग्रेस भवन में बुधवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज की मौजूदगी में कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर राजेश पांडे ने एक दूसरे को जमकर गाली दी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि सुबोध हरितवाल और राजेश पांडे के बीच हाथापाई भी हुई। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने बीच-बचाव किया, लेकिन उसके बाद भी दोनों हंगामा करते रहे।
मामले में बिलासपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि कांग्रेस जिंदा लोगों की पार्टी है, इसलिए हंगामा हो रहा है। मैं इसे विवाद नहीं मानता, यह स्वस्थ चर्चा है। यह परिवार का अंदरूनी मामला है, जिसे सुलझा लिया गया है।
झगड़े और टकराव कांग्रेस की संस्कृति में हैं- भाजपा
भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि झगड़े और टकराव कांग्रेस की संस्कृति में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है और उनकी बातों को भी नहीं सुना जा रहा है।
इसके चलते वरिष्ठ नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस भवन में हुए विवाद ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया जा रहा है और उन्हें महत्व नहीं दिया जा रहा है। दुर्भाग्य से इस बार मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।
जानिए क्यों शुरू हुआ विवाद?
दरअसल पीसीसी चीफ दीपक बैज संगठन के पदाधिकारियों से नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान पूर्व महापौर राजेश पांडे ने कहा कि बिलासपुर में भाजपा समेत हिंदूवादी नेता लगातार कांग्रेस विधायक को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
दीपक बैज ने दोनों नेताओं को शांत कराया
राजेश पांडे ने कहा कि बिना किसी मुद्दे के लोग कांग्रेस नेता के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे हैं, लेकिन संगठन के लोग बयानों पर पक्ष तक नहीं लेते। इसी बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच बहस और हाथापाई भी हुई। दीपक बैज और विधायक अटल श्रीवास्तव ने दोनों को शांत कराया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन