: पति ने पैर नहीं दबाया तो पत्नी ने फांसी लगाई: इंटरकास्ट मैरिज के चलते शव को गांव नहीं ले गए परिजन, यहां हुआ अंतिम-संस्कार
पत्नी ने पैर की मालिश करने को कहा, देरी हुई तो लगा ली फांसी
गुरुवार की रात भूपेंद्र ने खाना बनाया और परिवार के साथ खाना खाने बैठा था। इस दौरान उसकी पत्नी ने पैर की मालिश करने को कहा। इस पर भूपेंद्र ने कहा कि पहले घर का काम निपटा लेगा, बर्तन भी साफ करने हैं। बर्तन साफ करने के बाद वह बेटी को सुलाने लगा। इसी बीच उसकी पत्नी नाराज होकर दूसरे कमरे में चली गई। इस बीच भूपेंद्र सो गया। देर रात अचानक उसकी नींद खुली और वह दूसरे कमरे में गया तो पत्नी साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी।
छत्तीसगढ़ में बेटे की हत्या के बाद पिता ने लगाई फांसी: पत्नी की 3 महीने पहले हुई थी मौत, तब से डिप्रेशन में था
पुलिस ने ससुराल और मायके वालों को बुलाया भूपेंद्र ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करने से पहले पुलिस ने उसके ससुराल और मायके वालों को बुलाया।
छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर SDM गिरफ्तार, भेजे गए जेल: 50 हजार लिया था घूस, तीन कर्मचारियों की भी जेल में कटेंगी रातें
ससुराल वालों ने शव लेने से किया इनकार
बताया जा रहा है कि भूपेंद्र साहू को उसके समाज के लोगों ने छोड़ दिया है। वह अपनी पत्नी को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करना चाहता था, लेकिन, उसके परिजनों ने शव को गांव ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद भूपेंद्र ने बिलासपुर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार सुशीला के माता-पिता ने उसकी मौत पर कोई संदेह और आरोप नहीं जताया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुस्सैल स्वभाव की थी और जल्दी गुस्सा हो जाती थी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ में 17 साल की लड़की ने लगाई फांसी: कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, कैसे खुलेगा आत्महत्या का राज
दोनों ने किया था अंतरजातीय विवाह
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वर्ष 2018 में भूपेंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वहीं, सुशीला भी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया। दोनों अपने परिवार से दूर रहकर यहां किराए के मकान में रहने लगे। इस बीच उनकी एक बेटी भी हुई।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन