MP CG Times
Breaking News Exclusive
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

: छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर SDM गिरफ्तार, भेजे गए जेल: 50 हजार लिया था घूस, तीन कर्मचारियों की भी जेल में कटेंगी रातें

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर SDM गिरफ्तार, भेजे गए जेल: 50 हजार लिया था घूस, तीन कर्मचारियों की भी जेल में कटेंगी रातें
Corrupt SDM of Surguja, Chhattisgarh, BR Khande arrested: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रिश्वत लेने वाले एसडीएम को कलेक्टर ने हटा दिया है। उदयपुर के एसडीएम बीआर खांडे और उनके तीन कर्मचारियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम एसडीएम को अपने साथ गांधी चौक स्थित उनके आवास पर ले गई और दस्तावेजों के दो बंडल जब्त किए।दरअसल, आरोपी ने जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाने के लिए आवेदक से 50 हजार रुपए मांगे थे। पद से हटाए गए, जेल भी भेजे गए एसडीएम बीआर खांडे को कलेक्टर सरगुजा ने हटाकर जिला कार्यालय अंबिकापुर में अटैच कर दिया है। वहीं अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर बनसिंह नेताम को उदयपुर का नया एसडीएम बनाया गया है। बनसिंह नेताम ने शनिवार को कार्यभार भी संभाल लिया है। वहीं एसीबी ने चारों को शनिवार शाम कोर्ट में पेश किया। चारों को जेल भेज दिया गया है। शिक्षक को बनाया गया रीडर एसडीएम बीआर खांडे भूतपूर्व सैनिक कोटे से राज्य प्रशासनिक सेवा में आए हैं। वहीं, आरोपियों में से एक रीडर धर्मपाल शिक्षक है। उसे एसडीएम कोर्ट में अटैच किया गया था। एसडीएम ने ही धर्मपाल को अपने कार्यालय में अटैच करवाया था। वहीं, एसडीएम कोर्ट में पदस्थ चपरासी भी आदिम जनजाति कल्याण विभाग का कर्मचारी है। बलौदाबाजार हिंसा, कलेक्टर-एसपी निलंबित: राज्य सरकार ने पहले हटाया, अब लिया एक्शन, सतनामी समाज ने दफ्तर में लगाई थी आग पक्ष में फैसला देने के लिए मांगी रिश्वत जानकारी के अनुसार, ग्राम जग्गा निवासी कन्हई राम बंजारा का जमीन विवाद से जुड़ा एक मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। कन्हई राम की जग्गा स्थित तीन जमीनें उसके और परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज हैं। उसके बड़े पिता (चाचा) ने जमीन को उसके नाम दर्ज करवाने के लिए तहसील में आवेदन किया था। तत्कालीन तहसीलदार उदयपुर ने 21 सितंबर 2022 को मामले में कन्हई राम के बड़े पिता और अन्य के नाम राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करने का आदेश दिया था। इस पर कन्हई राम के बड़े पिता ने एसडीएम कोर्ट में अपील की थी। आरोप है कि मामले में एसडीएम बीआर खांडे ने कन्हाई राम से उसके पक्ष में फैसला देने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर कन्हाई राम ने इसकी शिकायत एसीबी से की। छत्तीसगढ़ में बेटे की हत्या के बाद पिता ने लगाई फांसी: पत्नी की 3 महीने पहले हुई थी मौत, तब से डिप्रेशन में था शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को ट्रैप की योजना बनाई। अंबिकापुर एसीबी डीएसपी प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में एक टीम उदयपुर भेजी गई। ऐसे हुआ ट्रैप शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे कन्हाई राम बंजारा केमिकल लगे नोट लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि एसडीएम ने क्लर्क धर्मपाल से रिश्वत की रकम लेने को कहा। धर्मपाल ने रकम लेकर चपरासी अबीर राम को दे दी। बाद में एसडीएम के निर्देश पर रकम होमगार्ड कवि नाथ सिंह को दे दी। इस दौरान एसीबी की टीम ने छापेमारी की और एसडीएम समेत सभी आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी को एसडीएम के आवास की जांच के दौरान 96600 रुपए नकद के साथ जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ में 17 साल की लड़की ने लगाई फांसी: कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, कैसे खुलेगा आत्महत्या का राज 50 डिसमिल जमीन भी हड़पना चाहते थे एसडीएम 50 हजार की रिश्वत लेने के साथ ही एसडीएम भागीरथी खांडे ने कन्हाई और उसके परिवार की जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि एसडीएम ने जग्गा में 50 डिसमिल जमीन की बिक्री के लिए दो परिचित महिलाओं के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाई थी। ताकि भविष्य में वह जमीन अपने नाम करवा सके। एसडीएम मुस्कुराते हुए बाहर आए रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीएम खांडे के आवास पर जांच के बाद जब एसीबी की टीम उन्हें कार्यालय लेकर गई तो एसडीएम मुस्कुराते हुए बाहर आए। उनके चेहरे पर पकड़े जाने का कोई निशान नहीं था। एसडीएम ने अंबिकापुर के अलावा लखनपुर और उदयपुर में भी बंगले आवंटित करवाए हैं। दस्तावेजों की जांच में और खुलासे हो सकते हैं बीआर खांडे लंबे समय से उदयपुर में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं। उनका कार्यकाल विवादित रहा है। एसीबी की टीम घर से मिले दस्तावेजों की जांच कर रही है। एसडीएम ने सीधे तौर पर रिश्वत की रकम नहीं ली, लेकिन पावर ऑफ अटॉर्नी के दस्तावेज भी एसीबी के हाथ लगे हैं। दस्तावेजों की जांच में अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो एसडीएम पर कार्रवाई की तलवार लटकेगी। एसीबी ने जिन कर्मचारियों को पकड़ा है, उनमें एक रीडर, एक चपरासी और एक गार्ड शामिल हैं, जिन्हें एसडीएम के आदेश पर पैसे रखने के आरोप में पकड़ा गया है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन