: MP News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम को मिली जमानत, दलित परिवार को धमकाने-मारने का है आरोप
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश भर में चर्चित हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम को जमानत मिल गई है। शालिग्राम को कोर्ट में पेश किया गया था। उस पर दलित परिवार को बंदूक की नोक पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप था। वीडियो वायरल होने के बाद नौ दिन पहले पुलिस ने मामला दर्ज किया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उसे वायरल वीडियो के मामले में गिरफ्तारी किया है। पिछले दिनों शालिग्राम गर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें, वह अहिरवार परिवार की शादी समारोह में लोगों को धमकाते दिख रहा था। वायरल वीडियो और परिवार की रिपोर्ट के आधार पर शालिग्राम पर मारपीट, धमकाना, जान से मारने की धमकी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर IPC 294, 323, 506, 427 और 3(1) द 3(1) ध 3(2)v क एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और अग्रिम विवेचना एसडीओपी खजुराहो को सौंपी गई। परिवार के पूरक कथनों के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं में इजाफा IPC 336, 25/27arms act भी बढ़ाई गई।
बता दें कि गढ़ा गांव में 11 फरवरी को अहिरवार समाज के परिवार में बेटी की शादी हो रही थी। परिवार ने पहले बागेश्वर धाम के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के लिए आवेदन दिया था। लेकिन बाद में निजी कार्यक्रम करने का फैसला किया। शादी की बात पता चलते ही रात करीब 12 बजे धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम साथियों के साथ नशे की हालत में शादी समारोह स्थल पर पहुंच गया। उसने लोकगीत बजाए जाने का विरोध करते हुए उत्पात मचाया। साथ ही लड़की के परिजनों के साथ मारपीट और फायरिंग करके लोगों को धमकाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया था।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन