Logo
Breaking News Exclusive
धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा

: सलाखों के पीछे ‘मुन्ना’ और ‘सर्किट’! 16 साल बाद एक बार फिर साथ दिखेंगे संजय दत्त-अरशद वारसी, फैंस हुए खुश

News Desk / Thu, Jan 26, 2023


नई दिल्ली. संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक है. ये दोनों एक्टर जब भी एक साथ बड़े पर्दे पर आए हैं ऑडियंस हंसने पर मजबूर हुई है. सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘मुन्ना भाई’ की इस जोड़ी के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जल्द ही ऑडियंस को ‘मुन्ना’ और ‘सर्किट’ की यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी.

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर अरशद वारसी और संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर ये खुशखबरी दी है. इस पोस्टर में ‘मुन्ना’ और ‘सर्किट’ दोनों ही कैदी के कपड़ों में जेल में बंद नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के टाइटल की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. इस अनटाइटल्ड फिल्म को संजय दत्त प्रोड्यूस करने वाले हैं और इसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव करेंगे. ये फिल्म 2023 में रिलीज होगी. बता दें कि ये दोनों कलाकार साल 2007 में फिल्म ‘धमाल’ में नजर आए थे. ऐसे में करीब 16 साल बाद दोनों एक बार फिर स्क्रीन शेयर करेंगे.

arshad warsi sanjay dutt new film
(फोटो साभार-instagram @taranadarsh)

संजय दत्त ने भी अपनी इस फिल्म को लेकर सोशल साइट पर पोस्टर ​शेयर किया. संजय दत्त ने अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम साथ आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है. मैं अपने दोस्त अरशद वारसी के साथ एक नई फिल्म लेकर आ रहा हूं. इस फिल्म को आपके पास तक लाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता.” संजय के इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस खासे खुश हो गए हैं.

‘मुन्ना’ और ‘सर्किट’ को आज भी नहीं भूली है ऑडियंस
संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘मुन्ना भाई’ में नजर आई थी. 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और 2006 में आई फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ ने ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया था. इन दोनों फिल्मों ने अरशद वारसी के साथ-साथ बोमन ईरानी की भी किस्मत पलट दी थी. इन दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस आज भी भुला नहीं पाई है.

Tags: Arshad warsi, Sanjay dutt


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन