: देश में नेता-अभिनेता भी सुरक्षित नहीं: लखमा की गिरफ्तारी पर भूपेश कहा- भ्रष्टाचार उजागर करने पर जेल या मौत मिलती है
भूपेश ने कहा- भागवत ने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया
भूपेश बघेल ने कहा कि मोहन भागवत जी आरएसएस के प्रमुख हैं और उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद हमें आजादी मिली। इसका मतलब है कि वह संविधान को नहीं मानते। इसका दूसरा मतलब यह है कि यह उस लड़ाई का अपमान है जो हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम में लाखों की संख्या में लड़ी थी। तीसरा, उन्होंने अपने संघर्ष को भी नकार दिया। आरएसएस को तिरंगा अपनाने में 52 साल लग गए।
मुंबई में अभिनेता सुरक्षित नहीं- बघेल
सैफ अली खान पर हमले को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। रात के ढाई बजे 11वीं मंजिल पर जाकर उनके कंपार्टमेंट में हमला करना मतलब यह है कि मुंबई अब आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। बाबा सिद्दीकी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब नेता और अभिनेता सुरक्षित नहीं हैं तो डबल इंजन की सरकार में दूसरे कैसे सुरक्षित रहेंगे।
भूपेश बघेल ने लिखा-सुशासन जमीन पर लेटा है: भाजपा नेता का थाने के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, थानेदार को धमकाया, बेबस दिखे वर्दीधारी
सवाल उठाने पर लखमा को जेल भेज दिया गया
लखमा की गिरफ्तारी पर बघेल ने कहा कि यह 2021-22 की घटना है, ईडी ने कार्रवाई की। 3 साल हो गए और अब 3 साल बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विधानसभा का सत्र 16 से 20 दिसंबर 2024 तक था, कवासी लखमा ने अपनी विधानसभा से जुड़ा सवाल पूछा।
इसका लिखित जवाब है जिसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री ने माना कि आचार संहिता लगी हुई थी और पुल का निर्माण बिना बजट, बिना किसी विभाग की मंजूरी, बिना किसी टेंडर के शुरू हो गया। जिस दिन विधानसभा में सवाल उठाया गया, उसी दिन टेंडर खुल गया।
उन्होंने भ्रष्टाचार को उजागर किया। एक नहीं बल्कि दो ऐसे पुल बन रहे थे, जिनका खुलासा कवासी लखमा ने किया। सरकार ने दोषी अफसरों और ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय 8 दिन के अंदर ईडी ने कवासी लखमा और उनके परिवार के घर पर छापा मारा।
छापे में कुछ नहीं मिला, पत्रकार की भी ऐसे ही हत्या कर दी गई
बघेल ने कहा कि छापे में 1 रुपया भी नहीं मिला। छापे में कोई दस्तावेज नहीं मिले, वैसे भी वह अनपढ़ है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने सुशासन सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके कुछ दिन बाद ही बीजापुर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को उजागर करने पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन