: कितने करोड़ के मालिक हैं धीरेंद्र शास्त्री ? एक कथा के कितने लाख लेते हैं, जानिए बाबा बागेश्वर के पीठाधीश्वर की कितनी संपत्ति ?
Baba Bageshwar Wealth and Networth: पर्ची पढ़कर भक्तों का भविष्य बताने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री धाम में दरबार लगाते हैं और देश में विभिन्न स्थानों पर कथा भी सुनाते हैं।
Baba Bageshwar Wealth and Networth: देश में उनके लाखों भक्त हैं। इसके अलावा वे विदेशों में भी कथा सुनाते रहते हैं। जहां उनके सैकड़ों अनुयायी हैं। राजनीति से जुड़े लोग, फिल्मी हस्तियां और वीआईपी लोग उनके दरबार में मत्था टेकने पहुंचते हैं। Baba Bageshwar Wealth and Networth: क्या आप जानते हैं कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री एक कथा के लिए कितनी फीस लेते हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है? आज इस लेख में हम आपको बाबा बागेश्वर की आय के बारे में बताएंगे। करोड़ों के मालिक हैं धीरेंद्र शास्त्री Baba Bageshwar Wealth and Networth: सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले धीरेंद्र शास्त्री करोड़ों रुपये के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपनी एक कथा के लिए 1 लाख से 1.5 लाख रुपये फीस लेते हैं। वह जहां भी कथा सुनाने जाते हैं, वहां 10 से 15 दिन कथा सुनाते हैं। Baba Bageshwar Wealth and Networth: कहा जाता है कि धीरेंद्र शास्त्री महीने में 3 लाख रुपए तक कमा लेते हैं। उन्हें भक्तों से दान के रूप में भी पैसे मिलते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री की कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपए के करीब है। Baba Bageshwar Wealth and Networth: हालांकि धीरेंद्र शास्त्री समाज कल्याण पर काफी पैसा खर्च करते हैं। वह धाम में रोजाना लोगों को भोजन कराते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह कैंसर अस्पताल खोलने जा रहे हैं। बाबा बागेश्वर ने बचपन में गरीबी भरे दिन देखे Baba Bageshwar Wealth and Networth: धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुआ था। वह एक गरीब परिवार से आते हैं, उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता। Baba Bageshwar Wealth and Networth: उन्होंने अपनी कथाओं में कई बार जिक्र किया है कि कई बार उन्हें भूखे पेट सोना पड़ा। लेकिन आज वह करोड़ों रुपए के मालिक हैं। Baba Bageshwar Wealth and Networth: अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बागेश्वर बाबा अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कथा में हजारों की संख्या में लोग आते हैं। लोग उनसे अपनी समस्याओं का समाधान पूछते हैं। धीरेंद्र शास्त्री भी कथा में आने वाले भक्तों को निराश नहीं करते और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। आयोजक श्रद्धा से देते हैं पैसा, बाबा मांगते नहीं वहीं, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के मीडिया प्रभारी कमल अवस्थी से बात की गई। Baba Bageshwar Wealth and Networth: उन्होंने बताया कि महाराज की आय उनके भक्तों से मिलने वाले दान से होती है। इसका कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की आय या नेटवर्थ वह है जो कोई व्यक्ति श्रद्धा से दान करता है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन